{"_id":"5e6d266d8ebc3ea7e80af858","slug":"homegaurd-died-in-a-road-accident-by-car-pratapgarh-news-ald2709798150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से होमगार्ड की मौत
विज्ञापन
नगर कोतवाली के पृथ्वीगंज में कार की टक्कर से मृत होमगार्ड के पोस्टमार्टम के दौरान जुटी भीड़।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बेकाबू कार ने साइकिल सवार होमगार्ड को टक्कर मारने के बाद एक किमी तक घसीटा। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर कोतवाली के घाटमपुर निवासी राधाकांत तिवारी (48) सदर कंपनी में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। शुक्रवार की रात वह साइकिल से ड्यूटी पर पृथ्वीगंज पुलिस चौकी जा रहे थे। घाटमपुर मोड़ के करीब जौनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार राधाकांत को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह कार में फंस गए। कार उन्हें करीब एक किमी तक घसीटती चली गई।
पृथ्वीगंज के करीब लोगों ने हो-हल्ला मचाया तो कार रुकी। जैसे ही कार में फंसा राधाकांत निकला, चालक कार लेकर भुपियामऊ की ओर भाग निकला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राधाकांत को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजन की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

मृत होमगार्ड राधाकांत तिवारी। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन