फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Holika burning at 2868 places

Pratapgarh News: 2868 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन से होगी निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Holika burning at 2868 places
जिले में होली के पर्व पर रविवार को 2868 स्थानों पर होलिका दहन होगा। जबकि सोमवार को होली के दिन रंगों की बौछार संग जुलूस निकाले जाएंगे। रमजान के दिन पड़ रही होली को देखते हुए पुलिस प्रशासन संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से नजर रखेगा। होली के हुड़दंग के बहाने किसी को मनमानी की छूट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

होली पर प्रशासन ने होलिका दहन वाले 2868 स्थानों पर सुुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है। 28 सेक्टरों में जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी पीआरवी वाहनों को भ्रमणशील रखने का निर्देश दिया गया है। चूंकि रमजान माह में ही होली का पर्व पड़ रहा है। ऐसे में होलियारों का हुड़दंग कहीं विवाद की स्थिति पैदा न कर दे, ऐसे में ड्रोन कैमरे से निगरानी होगी।
विज्ञापन

होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एक कंपनी पीएसी मंगाई गई है। डेरवा, दुर्गागंज, चौक घंटाघर, बेगमवार्ड, रानीगंज समेत कई संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष चौकसी रहेगी। जिले में निकलने वाले जुलूसों पर भी पुलिस की निगाह रहेगी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि होली के पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है। किसी को भी होली के बहाने हुड़दंग करते हुए मनमानी की अनुमति नहीं है। सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार चलाई बाइक तो कार्रवाई भी
होली में सड़क हादसों को देखते हुए तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों पर प्रशासन की निगाह रहेगी। तीन सवारी व तेज रफ्तार वाले वाहनों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पीआरवी, सिविल व यातायात पुलिस भ्रमणशील रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed