फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Hockey will become the identity of Pratapgarh

स्टेडियम में खुलेगा हाकी सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा मुकाम

Wed, 04 May 2022 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hockey will become the identity of Pratapgarh
प्रतापगढ़। जिले के हॉकी खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। हॉकी अब जिले की पहचान बनेगी। दरअसल, एक जिला, एक खेल योजना में जिले से हॉकी खेल को शामिल किया गया है। क्रीड़ा विभाग की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है। इसके तहत स्टेडियम में हॉकी सेंटर की स्थापना होगी। प्रशिक्षण देने के लिए विशेषज्ञों के साथ ही खिलाड़ियों को किट समेत खेल से संबंधित सभी संसाधन मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन

खेलो इंडिया अभियान के तहत केंद्र सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। खिलाड़ियों को हरसंभव संसाधन उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत प्रदेश के हर जिले को एक खेल में अग्रणी बनाने के लिए एक जिला-एक खेल योजना की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत हर जिले से वहां के सर्वाधिक लोकप्रिय खेल की सूची मांगी गई थी। जिले से क्रीड़ा विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में हॉकी को तरजीह दी गई थी। जिला स्टेडियम में फुटबाल, क्रिकेट, हॉकी, एथलीट, कुश्ती, तलवारबाजी, हैंडबाल, वॉलीबाल का प्रशिक्षण दिया जाता है। जिले में हॉकी के प्रति खिलाड़ियों का काफी रुझान है। हॉकी के कई खिलाड़ियों ने जिले का नाम भी रोशन किया है।
विज्ञापन

एक जनपद एक खेल योजना के तहत हॉकी पर शासन ने मुहर लगा दी है। इसके बाद अब स्टेडियम में हॉकी सेंटर की स्थापना कराई जाएगी। जिसमें किट और हॉकी से संबंधित सभी संसाधन होंगे। इसके अलावा प्रशिक्षण देने के लिए विशेषज्ञ भी रहेंगे। खिलाड़ियों को संसाधनों की कमी नहीं होगी। मैदान की दशा भी सुधरेगी। अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार ग्राउंड तैयार कराया जाएगा। छोटी-छोटी जरूरतों के लिए खिलाड़ियों को बजट की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीस खिलाड़ियों का होगा चयन
हॉकी सेंटर में प्रशिक्षण के लिए पहले चरण में तीस खिलाड़ियों का ही चयन किया जाएगा। जिनकी उम्र 8 से 15 वर्ष तक होगी। उन्हें तराशा जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उन्हें भेजा जाएगा। सेंटर का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा।

एक जनपद एक खेल योजना में हॉकी को शामिल किया गया है। हॉकी सेँटर की स्थापना की तैयारी चल रही है। जल्द ही हॉकी खिलाड़ियों को विशेषज्ञों की टीम प्रशिक्षित करेगी। इससे हॉकी को बढ़ावा मिलेगा।
-पूनमलता राज, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed