{"_id":"5c02da5dbdec2241946b4329","slug":"hiv-patients-on-the-aids-day-detained-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"एड्स दिवस पर एचआईवी पीड़ितों ने अस्पताल में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एड्स दिवस पर एचआईवी पीड़ितों ने अस्पताल में दिया धरना
pratapgarh
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
HIV AIDS
एड्स दिवस पर भी एचआईवी पीड़ितों को खाली पेट जिला अस्पताल परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करना पड़ा। उनका आरोप है कि चिकित्सक ही उनके साथ भेदभाव कर रहे हैं। सात एचआईवी पीड़ितों का ऑपरेशन करने से चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। मौके पर पहुंचीं न्यायिक अधिकारी ने सीएमओ और सीएमएस को जमकर फटकार लगाया। दो दिनों के अंदर पीड़ितों का ऑपरेशन करने के लिए कहा।
जनपद में एचआईवी से पीड़ित सात मरीजों का डाक्टर आपरेशन नहीं कर रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर पीएनपी संस्था के पदाधिकारी भी सामने आ गए। पीड़ितों के ऑपरेशन की मांगों को लेकर जिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार की रात धरना पर बैठ गए। शनिवार को एड्स दिवस के अवसर पर न्यायिक अधिकारी मधु डोगरा भी जिला अस्पताल पहुंच गईं। मामले की जानकारी होने पर उन्होंने सीएमओ से जल्द आपरेशन कराने के लिए कहा।