{"_id":"64b045dac83d6bdfc2073414","slug":"hip-operation-for-the-first-time-in-medical-college-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-1589-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुआ कूल्हे का ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुआ कूल्हे का ऑपरेशन
Fri, 14 Jul 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को डॉक्टरों ने पहली बार एसिटाबुलम (कूल्हे) का ऑपरेशन किया। चिकित्सकों की टीम ने बुजुर्ग मरीज के कूल्हे ऑपरेशन में करीब तीन घंटे लगाए। अभी तक मेडिकल कॉलेज में इस तरह के ऑपरेशन नहीं होने के कारण मरीजों को प्रयागराज जाना पड़ता था।
पट्टी निवासी 70 वर्षीय मुनीर की सड़क दुर्घटना में कूल्हे की बड़ी हड्डी (एसिटाबुलम) टूट गई थी। वह उपचार कराने के लिए परेशान थे। परिजनों के साथ मुनीर मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय पहुंचे। जहां डॉ. सचिन कुमार ने उसे भर्ती कर लिया। डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार को उसका ऑपरेशन किया। डॉ. सचिन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में पहली बार इतना बड़ा ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज में हुआ है। यह सफलता उत्साह बढ़ाने वाली है।