फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Highway jammed for not getting refined with ration

राशन के साथ रिफाइंड न मिलने पर जाम किया हाईवे

Mon, 20 Dec 2021 11:25 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Highway jammed for not getting refined with ration
नगर कोतवाली के चिलबिला में कोटे पर विवाद के दौरान ग्रामीणों द्वारा जाम लगाने के दौरान जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
चिलबिला स्थित कोटे की दुकान से राशन के साथ रिफाइंड ऑयल न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर सड़क से हटाया। कोटेदार ने रिफाइंड ऑयल मिलने पर उपलब्ध कराने का वादा किया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

शहर के चिलबिला में प्रतीक दुबे की कोटे की दुकान है। उनकी दुकान से शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाके के लोग भी राशन लेते हैं। सोमवार को ग्रामीण इलाके के लोग राशन लेने के लिए आए थे। कार्डधारकों का आरोप है कि राशन के साथ अलग से नि:शुल्क मिलने वाला रिफाइंड ऑयल कोटेदार नहीं दे रहा था। इससे आक्रोशित लोगों ने चिलबिला तिराहे पर जाम लगा दिया। इससे कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही चिलबिला चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर सड़क से हटाया। कोटेदार को भी मौके पर बुलाया गया। कोटेदार ने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से बातचीत करते हुए बताया कि अभी उसके पास रिफाइंड ऑयल उपलब्ध नहीं है। मिलते ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से राशन कार्डधारकों ने भी बातचीत की। इस दौरान करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed