फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   High tension wires will be removed from Senani Nagar in a month.

Pratapgarh News: एक माह में हटेंगे सेनानी नगर से हाईटेंशन तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
High tension wires will be removed from Senani Nagar in a month.
सेनानी नगर में बीते दिनों हाईटेंशन तार के करंट से झुलसे आठ वर्षीय यथार्थ के मामले में सीडीओ ने सख्ती बरती है। सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने विद्युत निगम के अफसराें को सेनानी नगर में घरों के ऊपर से गुजरे हुए तार को एक माह के भीतर हटाने का अल्टीमेटम दिया है। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने एक्सईएन प्रतापगढ़ खंड को जल्द तार हटवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एक्सईएन प्रतापगढ़ खंड राम आसरे प्रसाद चौरसिया ने बताया कि शासन ने सेनानी नगर से तार हटाने के लिए 90 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। सेकेंड्री वर्क्स को हाईटेंशन तारों को हटाने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन उन्होंने काम करने से मना कर दिया। जिस कारण अब टेंडर प्रक्रिया शुरू कर एक सप्ताह के भीतर हाईटेंशन तारों को हटवाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने बताया कि विद्युत निगम के अफसरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह जल्द से जल्द सेनानी नगर से हाईटेंशन तारों को हटवाने की प्रक्रिया शुरू करें। एक माह के भीतर निगम के अफसरों ने लाइन को शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सालों पुरानी समस्या से मिलेगी राहत
सेनानी नगर के आरबी सिंह ने बताया कि सालों से स्थानीय निवासी हाईटेंशन तारों को हटाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं। अब हाईटेंशन तारों के हटने से जान का जोखिम नहीं रहेगा। एमडीपीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य जेपी मिश्रा ने बताया कि करंट से कई लोगों ने अपनी जान गंवाई। अब हाईटेंशन तार हट जाएंगे तो सैंकड़ों परिवार चैन से रह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed