{"_id":"646e5316e72fc3b1d10555ea","slug":"high-speed-car-crushed-bike-riders-one-died-on-the-spot-pratapgarh-news-c-3-1-138761-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तेज रफ्तार कार ने बाइकसवारों को रौंदा, एक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तेज रफ्तार कार ने बाइकसवारों को रौंदा, एक की मौके पर मौत
Wed, 24 May 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 24 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
100 मीटर तक मृतक के साथी को घसीटने के बाद गड्ढ़े में पलटी कार, चालक फरार
फोटो संभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
मदाफरपुर। कोहंड़ौर थाना के कटारी गांव के पास बुधवार की शाम अनियंत्रित तेज रफ्तार सफारी बाइक सवारों को रौंदने के बाद सड़क किनारे गड्ढ़े में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार के अगले भाग में फंस कर 100 मीटर तक घिसटे साथी की हालत नाजुक है।
मदाफरपुर बाजार से वापस घर जा रहे सुलतानपुर के गोथुआ गांव का राकेश कुमार पाल, उसका साथी अतुल कुमार पाल बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार सफारी ने उन्हें तेजी से टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद भागने के प्रयास में चालक बंफर के पास फंसे अतुल को घसीटते हुए 100 मीटर तक ले गया। इससे अनियंत्रित होकर सफारी पलट गई। चालक वहां से भाग निकला था। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी कर रही थी तभी राकेश कुमार की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अतुल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। इधर पुलिस सफारी को कब्जे में लेकर कोहंड़ौर थाने पर भेज दिया। कोहंड़ौर एसओ अजीत कुमर शुक्ला ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, घायल को अस्पताल भेजा गया है। केस दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
रायबरेली से लौटी अनुबंधित बस के चालक को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। रायबरेली से लौट रही प्रतापगढ़ डिपो की अनुबंधित बस के चालक को शहर के करीब कुछ बाइक सवार लोगों ने रोक लिया और चालक को बस से उतारकर पीटा। पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिली है मगर तहरीर लेकर कोई नहीं आया है।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ डिपो की एक अनुबंधित बस सुबह लखनऊ गई थी। बस को चालक शमीम चला रहा था। लौटते समय जैसे ही बस शहर के पास पहुंची कि दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया। चालक को बस से उतारकर पीट दिया। खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकले। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि चालक या फिर रोडवेज विभाग की ओर से किसी प्रकार की तहरीर मेरे पास नहीं आई है।