फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   high security at the time of moharram

भंडारे को लेकर 550 लोग पाबंद, 150 को मिलेगा रेडकार्ड

Sun, 08 Sep 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
high security at the time of moharram
भंडारे को लेकर 550 लोग पाबंद, 150 को मिलेगा रेडकार्ड
विज्ञापन

मोहर्रम के लिए लगेगी भारी पुलिस फोर्स
कुंडा। मोहर्रम की दसवीं को होने वाले संभावित भंडारे को लेकर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत भंडारे में शामिल होने वाले संभावित 550 लोगों को पाबंद कर दिया गया है। इसके साथ ही 150 लोगों को रेडकार्ड जारी किया जाएगा। इसके अलावा दसवीं को भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगी।

कुंडा के शेखपुर आशिक में होने वाले संभावित भंडारे को लेकर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। क्षेत्र के 550 लोगों को पाबंद करते हुए उन्हें नोटिस भेज दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें यह बताया गया है कि वह 50 हजार के मुचलके पर हैं। अगर वह इस तरह की किसी हरकत में शामिल पाए गए तो उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके अलावा पुलिस 150 लोगों को रेडकार्ड जारी करने जा रही है। यानी यह लोग मौके पर मौजूद नहीं रहेंगे। इसके अलावा दसवीं को जुलूस निकलवाने के लिए दो एडिशनल एसपी, दो सीओ, छह एसएचओ, 75 एसआई, 35 हेडकांस्टेबल, 110 कांस्टेबल, 30 महिला आरक्षी, 5 ट्रैफिक सिपाही मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जिले की फोर्स और पीएसी की बटालियन भी मौजूद रहेंगी। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के साथ ही तहसील प्रशासन भी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed