Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   High school education will be based on three language formula, new syllabus will be implemented

Pratapgarh News: त्रिभाषा फार्मूले पर होगी हाईस्कूल की पढ़ाई, नया पाठ्यक्रम लागू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
High school education will be based on three language formula, new syllabus will be implemented
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल के पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। अब छह विषयों की जगह विद्यार्थियों को दस विषयों की पढ़ाई करनी होगी। नए पाठ्यक्रम में में कला शिक्षा, शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा और व्यवसायिक शिक्षा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद विद्यार्थियों को कला शिक्षा में चित्रकला, रंगमंच कला, गायन व वादन में से एक विषय चुनने का विकल्प देगा। शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा में नैतिक शिक्षा, योग, खेल, शारीरिक व समाजसेवा की शिक्षा को अनिवार्य किया गया है। परिषद ने इस बार त्रिभाषा फार्मूला भी लागू किया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को हिंदी पढ़ना अनिवार्य होगा। साथ ही संस्कृत और अंग्रेजी में से कोई एक भाषा विद्यार्थी चुन सकेंगे। 17 भारतीय भाषाओं में एक भाषा का अध्ययन भी विद्यार्थियों को करना होगा। गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय भी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर, कृषि और पर्यावरण विज्ञान विषय में एक विकल्प को चुनना होगा। व्यवसायिक के 31 विषयों में एक का चयन करना होगा। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि विषयों में बदलाव का उद्देश्य विद्यार्थियों को हर स्तर पर सक्षम बनाना है। पाठ्यक्रम में बदलाव से विद्यार्थियों को व्यवसायिक गतिविधियों की भी जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed