फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   helth news pratapgarh

अधेड़ से ज्यादा युवा पथरी रोग की चपेट में

Thu, 16 Jun 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 16 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
जनपद में तेजी से पथरी की बीमारी पांव पसार रही है। इस बीमारी की चपेट में अधेड़ व वृद्ध से कहीं ज्यादा युवा पीड़ित हैं। जिला अस्पताल के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो तीन माह के अंदर 30 वृद्ध, 90 अधेड़ व 176 युवक, युवतियों का ऑपरेशन करके पेट से पथरी निकाली गई है। इसके पीछे चिकित्सकों का मानना है कि  बालूयुक्त पानी व गुटखा के अधिक सेवन से लोगों को पथरी हो रही है। अधिक पानी पीने वाले लोगों को पथरी होने का डर बहुत कम होता है।
विज्ञापन


शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है। हैंडपंप बालू उगल रहा है। इन कारणों से डायरिया, हेपेटाइटिस, टाइफाइड की बीमारी का शिकार तो लोग हो ही रहे हैं वहीं पानी कम पीने या प्रदूषित पानी का सेवन करने से पेट में पथरी हो जा रही है। जिला अस्पताल में जनपद भर के मरीज आते हैं। जांच के बाद हरदिन 15 से 25 मरीज के पेट में पथरी की शिकायत मिलती है। जिला अस्पताल के तीन माह के आंकड़ों पर भरोसा करें तो 30 वृद्ध व वृद्धा, 90 अधेड़ व महिला, 176 युवक, युवतियों का ऑपरेशन हुआ है। जबकि 45 किशोर व किशोरी का ऑपरेशन करके पथरी निकाली गई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सर्जन डॉक्टर बीपी सिंह की मानें तो ज्यादा दिनों तक पेट के अंदर पथरी की समस्या होने से  उल्टी दस्त की समस्या शुरू हो जाती है। इससे गुर्दा भी फेल होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने बताया कि पथरी होने का ज्यादा उम्मीद दूषित पानी पीने या फिर गुटखा तंबाकू खाने से होता है। उन्होंने बताया कि पानी बालू , रेत या फिर कंकड़ का टुकड़ा होने के बाद भी लोग समझ नहीं पाते हैं ओर बगैर पानी को छाने ही पी लेते हैं। कंकड़ पित की थैली या फिर गुर्दा के पास जा कर फंस जाता है। उसी पर मांस चढ़ने लगता है। इसके बाद पथरी होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed