{"_id":"5749e3654f1c1be84969104b","slug":"helth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहेलियों और महिलाओं को स्वस्थ बनाएंगी किशोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहेलियों और महिलाओं को स्वस्थ बनाएंगी किशोरियां
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 29 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असमय मृत्यु और संक्रामक रोगों से बचाव के लिए अब किशोरियों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए जाएंगे। प्रत्येक महिला एवं बाल विकास परियोजना में 30-30 किशोरियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह किशोरियां अपने गांव की सहेलियों और महिलाओं को जागरूक करेंगी। महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने किशोरी शक्ति योजना के तहत अब महिलाओं को स्वस्थ रखने का टिप्स देने का फैसला लिया है। विभाग का मानना है कि किशोरियां ही मां और गृहणी की जिम्मेदारी निभाती हैं। इसलिए उन्हें जागरूक करके ही संक्रामक रोगों से बचाया जा सकता है। वहीं प्रसव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे भी बताया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि रखने वाले प्रशिक्षक किशोरियों के कौतुहल भरे सवालों का जवाब देंगे। महिला और पुरुष प्रशिक्षकों से बारी-बारी सवाल किए जा सकेंगे। जिले के 17 विकास खंडों के सीडीपीओ कार्यालय में होने वाले प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकत्री जागरूक किशोरियां का चयन करेंगी। डीपीओ संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही प्रशिक्षण की रणनीति बनाकर सीडीपीओ कार्यालय में ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन