फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Heavy tripleting, bullet shot by the tractor trolley, three dead

भारी पड़ी ट्रिपलिंग, टैक्टर ट्राली से टकराई बुलेट, तीन मरे

Mon, 18 Mar 2019 01:05 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
Heavy tripleting, bullet shot by the tractor trolley, three dead
road accident - फोटो : प्रतापगढ़
 कुंडा इलाके में बुलेट पर ट्रिपलिंग तीन लोगों की जान पर भारी पड़ गई। तेज रफ्तार बुलेट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इससे उस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। देर रात पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंची। किसी ने हेलमेट भी नहीं पहना था। 
विज्ञापन


प्रयागराज जनपद के लालगोपालगंज बिजलीपुर गांव निवासी रंजीत कुमार उर्फ राजू (32) पुत्र रघुनाथ कुंडा में रहकर केबिल टीवी का काम करता था। शनिवार की देर रात वह अपने साथी महेश गुप्ता उर्फ शुभम (19) पुत्र विजय गुप्ता निवासी भरत का पुरवा चौरंग संग्रामगढ़ व मुकेश (34) पुत्र सुभाष निवासी गाजियाबाद के साथ बुलेट से सीढ़ी लेकर लालगोपालगंज के बिजलीपुर स्थित अपने घर से कुंडा आ रहा था। रास्ते में खिदिरपुर के पास सीढ़ी के चलते बुलेट अनियंत्रित हो गई और एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।
विज्ञापन


खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के कारण तीनों को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने तीनों को एंबुलेंस से कुंडा सीएचसी भेजवाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। रात में ही परिजनों को सूचना दी गई। देर रात पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। सुबह सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक रंजीत के भाई राजीव कुमार की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed