फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   heavy rain in pratapgarh

झूमकर बरसीं काली घटाएं

Fri, 07 Sep 2018 12:35 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Fri, 07 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। गुरुवार को दोहपर शहर में काली घटाओं के बीच झमाझम बरसात हुई। काले-काले बादलों ने पूरे आसमान को ढक लिया। इससे दोपहर में ही शहर में अंधेरा छा गया। जोरदार बारिश से शहर की गलियों एवं मुहल्लों में घुटने तक पानी लग गया। जलभराव के चलते मुख्य एवं संपर्क मार्गों पर आवागमन ठप हो गया। मौसम विभाग ने 58 मिमी बारिश रिकार्ड की। शहरियों को बारिश के चलते खासी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। उमसभरी गर्मी भी शुरू हो गई।
विज्ञापन

 
बुधवार को आधी रात से ही मौसम का मिजाज बदल गया था। रातभर बूंदाबांदी व रिमझिम बरसात जारी थी। गुरुवार को सुबह 8 बजे के बाद बारिश बंद हो गई। सुबह 10 बजे के बाद मौसम साफ हो गया। धूप खिलने से उमसभरी गर्मी शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज हुई तो उमसभरी गर्मी का अहसास होने लगा। दोपहर एक बजे के बाद एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काली घटाएं छाने लगीं। इससे दोपहर ही अंधेरा छा गया। सडक़ों, दुकानों पर लोगों को लाइट जलानी पड़ी। थोड़ी देर बाद झमाझम बरसात शुरू हो गई। जोरदार बारिश से शहर के  विवेकनगर, नया मालगोदाम रोड, दहिलामऊ, बेगमवार्ड, अचलपुर, स्टेशन रोड, शिवपुरी, देवकली, पल्टन बाजार, चंपा सुर्ती रोड, सीएन सिंह गली सहित सभी मुहल्लों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन


सडक़ों व संपर्क मार्गों पर घुटने तक पानी लगने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। चारों तरफ पानी ही पानी था। जलभराव के चलते सडक़ों पर आवागमन प्रभावित हो गया। बाइक, टेंपो, ई-रिक्शा आदि का निकलना मुश्किल हो रहा था। कई वाहन जलभराव के चलते फंसे रहे। लोग उन्हें निकालने में जद्दोजहद करते दिखे। इसके अलावा जलभराव के चलते दुकानों एवं घरों में भी पानी घुस आया। लोग पानी निकालने के लिए जद्दोजहद करते रहे। आंधे घंटे बाद ञबारिश ठप हुई। लेकिन चोक नालियों के चलते जलनिकासी नहीं हो पा रही थी। करीब दो से घंटे इंतजार के बाद बारिश के पानी की निकासी हुई तो जाकर कहीं आवागमन शुरू हो सका। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आधे घंटे में 58 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। रात में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed