फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Heat waves during the day, clouds in the evening, farmers worried

Pratapgarh News: दिन में लू के थपेड़े, शाम को बादलों का डेरा, किसान चिंतित

Mon, 22 Apr 2024 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 Apr 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Heat waves during the day, clouds in the evening, farmers worried
प्रतापगढ़। सूरज के आंखें तरेरने और कड़ी धूप के बीच रविवार को दिन भर लू के थपेड़े लोगों को सताते रहे। घर से बाहर निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को पांच बजे के बाद धमाचौकड़ी मचा रहे बादलों ने डेरा जमा लिया। मौसम का मिजाज अचानक बदलने से गेहूं की मड़ाई करने की तैयारी में जुटे किसानों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन


रविवार को दिन भर तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को सताती रहीं। दोपहर में लू के थपेड़े लोगों के शरीर के खुले हिस्सों पर चुभते रहे। बाइक और साइकिल से चलने वाले लोग चेहरे पर गमछा या कपड़ा बांधकर घर से बाहर निकले। दिन भर सताने वाली हवाएं शाम होते ही शांत हो गईं।
विज्ञापन

रविवार को न्यूनतम तापमान 22.0 और अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि सोमवार को बादल छाए रहेंगे , धूल भरी हवाएं चलेंगी। कहीं बूंदाबांदी और कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed