{"_id":"66a425850b19aa887b015b85","slug":"health-workers-demonstrated-by-wearing-black-bands-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-121480-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जिले में तैनात संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध कार्य किया। मांगें पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में जिले भर के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वेतन विसंगतियों को दूर करने, वेतन बढ़ोतरी, बोनस, रिक्त पदों समेत दस मांगों को लेकर सरकार उदासीन है। म्युचुअल एवं रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण हेतु अनुमोदन एवं संविदा कर्मचारियों के प्रत्येक वर्ष स्वयं के अनुरोध पर स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग की।
कोहड़ौर के संविदा नेत्र परीक्षण अधिकारी सीएम शुक्ल ने कहा कि 26 एवं 27 जुलाई को काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। प्रांतीय संयुक्त सचिव शिशिर श्रीवास्तव ने कहा कि 29 एवं 30 जुलाई को एक घंटे अधिक कार्यकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। 31 जुलाई से दो अगस्त के बीच मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया जाएगा। इस मौके पर शिवशंकर मौर्य, हंसराज, शैलेश, शोभा, अनिता आदि रहे।