फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Health system back on track after action

Pratapgarh News: कार्रवाई के बाद पटरी पर लौटी स्वास्थ्य व्यवस्था

Fri, 02 Aug 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 02 Aug 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Health system back on track after action
बाघराय सीएचसी में सीएमओ के औचक निरीक्षण और अधीक्षक समेत 32 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के दूसरे दिन स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर लौटी। समय से चिकित्सक और कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान ओपीडी में आए 167 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे बाघराय सीएचसी के डॉक्टरों ने ओपीडी कक्ष में बैठकर मरीजों का इलाज शुरू कर दिया। दोपहर एक बजे तक 167 मरीजों का इलाज किया गया। बुधवार को सीएमओ के औचक निरीक्षण में नियमित कर्मियों को मिलाकर 32 संविदा कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले थे। सीएमओ ने नोटिस जारी करते हुए जवाब मांग लिया। एक कर्मचारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि अधीक्षक पैसा लेकर सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर न आने की छूट दे देते हैं। सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने कहा कि जवाब के लिए दो दिन का समय शेष है। सही जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed