फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   health minister reached district hospital reviewed

जिला अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, लिया जायजा

Sat, 27 Jun 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
health minister reached district hospital reviewed
health minister reached district hospital reviewed - फोटो : PRATAPGARH
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग के मंत्री जयप्रताप सिंह ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि गंभीर मरीजों का आपरेशन के पूर्व कोरोना टेस्ट जरूर करवा लें। जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से नि:शुल्क दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में ट्रूनॉट मशीन उपलब्ध है। जिससे शुक्रवार को 20 मरीजों की जांच की गई। पहली बार जिला अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने साफ-सफाई एवं मरीजों के लिए बने कोविड हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग एवं कोविड-19 के संबंध में आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

होम क्वारंटाइन लोगों के स्वास्थ्य की करें निगरानी
जिला अस्पताल के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उनके साथ जिलाधिकारी डॉक्टर रुपेश कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया होम क्वारंटाइन लोगों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करें।
विज्ञापन

लोगों को भड़काने में लगे हैं प्रियंका और अखिलेश
स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि विरोधी पार्टियां अच्छे कार्यों में दखलंदाजी कर रही हैं। इसी के चलते प्रियंका, अखिलेश सभी लोगों को भड़काने में लगे हैं। जबकि महामारी पर काबू पाने के लिए लगातार जांचें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed