फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Health department's negligence, no vehicle to carry dead body, commotion

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, शव ले जाने को नहीं दिया वाहन, हंगामा

Sat, 02 Feb 2019 12:21 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Health department's negligence, no vehicle to carry dead body, commotion
ambulance
 पोस्टमार्टम के बाद शव वाहन न मिलने पर परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा किया। परिजन कंधे पर लाश लेकर जाने की जिद करने लगे। कर्मचारियों ने चंदा लगाकर प्राइवेट एंबुलेंस मंगाकर शव को घर भेजवाया। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के उदासीन रवैये को लेकर लोगों में आक्रोश दिखा।
विज्ञापन


सडक़ हादसे में मरे कंधई थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा निवासी संदीप के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम हुआ। परिजन घर तक शव पहुंचाने के लिए शव वाहन की मांग करने लगे। पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारियों ने सीएमओ व जिला अस्पताल के सीएमएस से संपर्क साधा, लेकिन शव वाहन नहीं मिल सका। जबकि शव वाहन अस्पताल परिसर में ही खड़ा था।
विज्ञापन


ऐसे में परिजन शव कंधे पर लादकर घर ले जाने की जिद करने लगे। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के उदासीन रवैए को देखते हुए परिवार के लोग हंगामा करने लगे। वह सडक़ जाम करने की चेतावनी देते हुए तिराहे तक पहुंचे। यह देख कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। वे शव बाहर नहीं निकलने दे रहे थे। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में कर्मचारियों ने चंदा लगाकर प्राइवेट एंबुलेंस उपलब्ध कराई। जिस पर शव लादकर परिजन घर ले गए। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की लापरवाही से कर्मचारी पिटते-पिटते बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed