{"_id":"5e6e8c1d8ebc3ea8113952d6","slug":"health-department-doctors-and-paramedical-staff-canceled-holidays-from-corona-pratapgarh-news-ald2710772180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से घबराया स्वास्थ्य महकमा, डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से घबराया स्वास्थ्य महकमा, डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द
विज्ञापन
corona
जिले में भले ही अब तक कोरोना वायरस का एक भी केस सामने न आया हो, लेकिन देश में लगातार बढ़ रहे मरीजों ने स्वास्थ्य महकमे की भी बेचैनी बढ़ा दी है। शासन के आदेश के बाद सीएमओ ने चिकित्सकों के साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टी रद्द कर दी है। मुख्यालय छोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
देश में कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। योगी सरकार ने इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए जहां प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है, वहीं स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को कोरोना से निपटने के लिए अलर्ट रहने का आदेश दिया है। सभी कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।
शासन की ओर से मिले आदेश के बाद सीएमओ ने चिकित्सकों के साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं। बगैर सूचना के अस्पताल छोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। हर अस्पताल में एक एंबुलेंस 24 घंटे मौजूद रहेगी। एंबुलेंस पर पैरामेडिकल स्टाफ को मौजूद रहने के लिए कहा गया है।