{"_id":"640a3ed84bd5afa4ff0ac0a7","slug":"head-to-head-collision-between-speeding-cars-three-including-mother-son-died-pratapgarh-news-c-3-1-73840-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आमने-सामने तेज रफ्तार कारों में भिड़ंत, मां-बेटा समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आमने-सामने तेज रफ्तार कारों में भिड़ंत, मां-बेटा समेत तीन की मौत
Fri, 10 Mar 2023 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 10 Mar 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर मानिकपुर थाना क्षेत्र के रहमतअली का पुरवा गांव के पास बुधवार को हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़/ मानिकपुर। लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर रहमत अली का पुरवा गांव के करीब बुधवार की सुबह आमने-सामने टकराई कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में लखनऊ से अपने घर प्रयागराज होली मनाने जा रहे इंजीनियर दंपती तथा उनके बेटे की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन वर्षीय बेटी तथा दूसरे कार चालक को गंभीर हालत में प्रयागराज में भर्ती कराया गया। यहां से मासूम बेटी को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
मानिकपुर थाना क्षेत्र में रहमत अली का पुरवा में बुधवार की सुबह लखनऊ की ओर से आ रही कार तथा प्रयागराज से लखनऊ की ओर जा रही दूसरी कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। एक कार हाईवे पर ही पलट गई।
दौड़कर पहुंचे आसपास के लोगों ने कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में प्रयागराज जनपद के जार्जटाउन थाना क्षेत्र के 16/11 न्यू सोहबतिया बाग निवासी इंजीनियर राहुल श्रीवास्तव (35), उनकी पत्नी प्राची (30) और दस वर्षीय बेटे अर्थवृत्त की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
कार में बैठी तीन वर्षीय बेटी आव्या और दूसरी कार चला रहे प्रांजल श्रीवास्तव (30) निवासी अल्लापुर थाना जार्जटाउन को गंभीर हालत में कुंडा सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची मानिकपुर पुलिस ने वाहनों को किनारे कराने के बाद शवों को मोर्चरी भेज दिया।
घटना की जानकारी के बाद मोर्चरी पहुंचे राहुल के साथी नितिन ने बताया कि वे दोनों एक कंपनी में साथ काम करते थे। होली मनाने के लिए परिवार के साथ घर प्रयागराज के लिए निकले थे।