फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Head of Dihwa Jalalpur murdered by slitting his throat, dead body found in car

Pratapgarh News: डिहवा जलालपुर के प्रधान की गला रेतकर हत्या, कार में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Head of Dihwa Jalalpur murdered by slitting his throat, dead body found in car
कुंडा कोतवाली के ताजपुर में शुक्रवार को कार के भीतर ही महेशगंज के डिहवा जलालपुर के प्रधान करुणेश भारती उर्फ मम्मन की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूनसान स्थान पर खड़ी कार से गिर रहा खून देख बागवानों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शीशा तोड़कर प्रधान का शव बाहर निकाला। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने परिवारीजनों से पूछताछ की, फिर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

महेशगंज के डिहवा जलालपुर के प्रधान करुणेश कुमार उर्फ मम्मन (34) की कार शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर-जमेठी मार्ग पर अवसान देवी धाम जाने वाले रास्ते पर बाग में सूनसान स्थान पर खड़ी थी। कार से नीचे खून गिर रहा था। यह देख बाग में आम तुड़वा रहे बागवान ने इसकी सूचना ग्रामीणों के साथ ही पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कुंडा कोतवाल सत्येंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा न खुलने पर कार का शीशा तोड़कर पिछली सीट पर रक्तरंजित अवस्था में मृत पड़े प्रधान को बाहर निकालकर पुलिस ने सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने प्रधान मम्मन को मृत घोषित कर दिया। प्रधान के गले पर धारदार हथियार से काटने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान मम्मन की मौत की खबर मिलते ही परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। वह जनसत्ता दल के कार्यकर्ता भी थे। इसलिए संगठन के लोगों का भी वहां पहुंचना प्रारंभ हो गया। सीएचसी में भारी भीड़ देख पुलिस भी आ गई। घटनास्थल का सीओ अजीत सिंह ने भी निरीक्षण किया। कुछ देर बाद मुख्यालय से पहुंची फील्ड यूनिट के सदस्यों ने कार की छानबीन करते हुए साक्ष्य जुटाए।
सीसीटीवी से खुलेगा राज, पर्दाफाश करने की कोशिश शुरू
देर रात तक पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करती रही कि प्रधान मम्मन ताजपुर क्षेत्र कैसे पहुंचे। उन्हें कार से वहां लाकर किसने छोड़ा। वारदात से पहले उनकी किन लोगों से मोबाइल पर बात हुई...आशंका जताई जा रही है कि कार में ही प्रधान की कुछ लोगों ने हत्या की फिर सूनसान स्थान पर वाहन खड़ा कर भाग निकले। घटना में प्रधान के करीबियों के शामिल होने का भी शक गहरा गया है। सीओ अजीत सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े हर बिंदु पर छानबीन की जा रही है। पैतृक घर से लेकर कुंडा स्थित मकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पर्दाफाश भी किया जाएगा।
पत्नी व बच्चे रोते बिलखते पहुंचे सीएचसी
हीरागंज। ग्राम प्रधान की हत्या की खबर मिलते ही पत्नी किरण और उसके दो बच्चे रोते-बिलखते सीएचसी पहुंचे। मृतक का बड़ा भाई गुड्डू ग्रामसभा का कोटेदार है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी सीएचसी पहुंच गए। संवाद
दोपहर में गांव से निकला था प्रधान
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक प्रधान शुक्रवार को कुंडा कस्बे से गांव डिहवा जलालपुर आया था। जहां से दोपहर में वह अपने तीन साथियों के साथ कुंडा की ओर निकला। वह अपने कुंडा कस्बे में कृपालु डिग्री कॉलेज के पास स्थित मकान पर गया। वहां कुछ देर रुकने के बाद वह फिर कार लेकर निकला था। कार में प्रधान के साथ कौन और कितने लोग थे, इस बारे में लोग कुछ नहीं बता सके।
घर से दूर कुंडा में रहने की वजह बनी थी दुश्मनी
हीरागंज। वर्ष 2015 में प्रधान बने करुणेश भारती उर्फ मम्मन की क्षेत्र के कई लोगों से रंजिश जगजाहिर थी। करीब 13 वर्ष पहले इलाके के एक क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या के अलावा कई संगीन अपराधों में उसका नाम सामने आया। उसके खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज थे। वह सियास रसूख का धनी भी था। बड़े दलों के नेताओं से मेलजोल उसकी आदत में शामिल था। इन सब के बावजूद वह रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का मुरीद था। यही नहीं वह उनकी पार्टी जनसत्ता दल का खुद को सामान्य कार्यकर्ता बताया, लेकिन चुनाव के मौके पर उसकी दलीय निष्ठा सराही जाती थी।
चर्चा रही कि क्षेत्र में उसकी लोगों से अक्सर मारपीट होती रहती थी। कुछ दिनों पहले उसके ऊपर इलाके की एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए महेशगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। थाने में दोनों के बीच आमना-सामना होने पर पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया था।

ग्रामीणों के मुताबिक दुश्मनी की वजह से वह परिवार संग कुंडा में रहने लगा था। लोग कानाफूसी करते हुए आशंका जताते रहे कि उसकी हत्या करीबियों की साजिश से ही अंजाम दी गई। चर्चा है कि कुछ दिन पहले ही एक विरोधी जेल से छूटा है। पुलिस रंजिश समेत अन्य बिंदुओं को खंगालते हुए हत्यारों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed