{"_id":"5b4b9e2d4f1c1b19208b4e3c","slug":"head-house-firing-sabotage","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के घर फायरिंग, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के घर फायरिंग, तोड़फोड़
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज थाना क्षेत्र के मिसिद्दीपुर जरियारी के प्रधान के घर पर बाइक सवार लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। तोड़फोड़ के बाद फायरिंग की। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। हालांकि ग्रामीणों ने हमलावरों को दौड़ाया तो वे भाग निकले। घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
मिसिद्दीपुर जरियारी के प्रधान राजू शर्मा शनिवार की रात अपने घर पर नहीं थे। इस बीच 10 बाइक पर सवार होकर दो दर्जन हमलावर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश में दरवाजे पर पहुंचते ही फायरिंग करने लगे। यह देख महिलाओं ने दरवाजा बंद कर लिया। हमलावर घर के बाहर रखा कूलर, कुर्सी, गमला, टीनशेड व आलमारी तोड़ने लगे। फायरिंग व शोरशराबे की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े। लोगों को आते देख हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। इससे प्रधान के परिवार के लोग खौफ में हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन खोखा बरामद किया है। घटना की बाबत प्रधान के भाई श्रवण ने पुलिस को तहरीर दी। रानीगंज एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रधान की गंाव के कुछ लोगों से रंजिश चल रही है।