{"_id":"691e0e6fc56a9b56b605033d","slug":"he-was-demanding-death-penalty-for-his-fathers-murderer-but-he-took-his-own-life-pratapgarh-news-c-3-1-jhs1028-762447-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पिता के कातिल के लिए मांग रहा था फांसी, खुद ही जान ली थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पिता के कातिल के लिए मांग रहा था फांसी, खुद ही जान ली थी
विज्ञापन
विज्ञापन
जो बेटा पिता की हत्या करने वाले के लिए फांसी की मांग कर रहा था, उसी ने दोस्तों संग उन्हें मौत के घाट उतारा था। घटना अंतू थाना क्षेत्र के घोरहा लोहंगपुर की है। पुलिस के अनुसार जमीन के लालच में वारदात को अंजाम दिया गया। बुधवार को मृतक के बेटे समेत तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है।
अंतू के घोरहा लोहंगपुर निवासी शिवशंकर शुक्ला की शनिवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव रविवार की दोपहर पंपिंग सेट के करीब जंगल में मिला था। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पहले दिन से पुलिस को शिवशंकर के छोटे बेटे और उसके दोस्तों पर शक था।
घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा और सख्ती की तो वह टूट गया। शिवशंकर की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस साक्ष्य संकलित करती रही। अंतिम संस्कार के बाद सोमवार की शाम मृतक के छोटे बेटे शिवम शुक्ला को अपने साथ थाने ले गई। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि शिवम खुद जमीन का मालिक बनना चाहता था ताकि वह जमीन बेचकर नशे की पूर्ति और दोस्तों संग अय्याशी की जिंदगी जी सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हत्यारोपी शिवम शुक्ला, उसके साथी लोहंगपुर निवासी उमेश व महेंद्र सिंह चौहान बुधवार को पुलिस टीम ने बाईपास ककरहा पुलिया के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में उमेश व महेंद्र ने बताया कि शिवम के साथ मिलकर शिवशंकर शुक्ला की हत्या की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सोशल मीडिया में वायरल हुआ था वीडियो
जगेशरगंज। शिवशंकर शुक्ला का रक्तरंजित शव मिलने के बाद बेटा शिवम शुक्ला बदहवास नजर आ रहा था। वह बार-बार पिता की हत्या करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग करता रहा। उसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल होता रहा। संवाद