फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   he deadline was complete, yet the pond could not be built

समय सीमा पूरी, फिर भी नहीं बन सका तालाब

Sun, 14 Jul 2019 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
he deadline was complete, yet the pond could not be built
कंपनीबाग में निमार्णाधीन तालाब। - फोटो : PRATAPGARH
समय सीमा पूरी, फिर भी नहीं बन सका तालाब
विज्ञापन

29.68 लाख की लागत से तीन माह के भीतर होना था निर्माण
शहीद उद्यान में चारों ओर फैला है मैटेरियल, घूमने वालों को होती है परेशानी
आधा काम भी नहीं हो सका पूरा, पहले से तालाब वाले स्थान पर लगा था फौव्वारा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नगर पालिका के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा शहरियों को भुगतना पड़ता है। निर्माण कार्य हो या फिर शहर की सफाई। कोई कार्य समय पर पूरा नहीं हो पाता। शहीद उद्यान में 29.68 लाख की लागत से बन रहा तालाब समय सीमा पूरा होने के बाद भी नहीं बन सका। अफसरों की मेहरबानी से निर्माण कार्य पूरा होने में समय लगेगा। उद्यान में चारों ओर मैटेरियल फैला हुआ। जिससे उद्यान में घूमने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
नगरीय झील/ तालाब व पोखर संरक्षण योजना के तहत शहीद उद्यान में तालाब का सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य 6 मार्च 2019 को प्रारंभ हुआ। तालाब का निर्माण व सौंदर्यीकरण का काम तीन माह के भीतर पूरा होना था। 29.68 लाख की लागत से बनने वाला तालाब पहले निर्मित झील पर ही बनाया जा रहा है। झील में ही फौव्वारा बनाया गया था। वहां बत्तख भी पाले गए थे। चारों ओर इंटरलाकिंग का निर्माण कराया गया था ताकि लोग उसके अगल-बगल घूम सके। घूमने के लिए आने वाले लोगों के बैठने की भी व्यवस्था की गई थी। 6 मार्च से चल रहे तालाब का निर्माण 5 जून को पूरा हो जाना था लेकिन ऐसा हो नहीं सका। लोगों की मानें तो नगर पालिका के अफसर एक ठेकेदार पर मेहरबान हैं। जिनके पास शहर में कई निर्माण कार्य चल रहे हैं। समय मिलने पर ही वह निर्माण कार्य शुरू कराते हैं। नगर पालिका के नियम कानून उनके लिए कोई मायने नहीं रखता। अफसरों की नोटिस को भी खेल समझा जाता है। तभी तो तीन माह के भीतर तालाब बनकर तैयार होना तो दूर आधा भी नहीं बन सका। नगर पालिका के ईओ मुदित सिंह का कहना है कि काम चल रहा है। जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। कुछ कारणों से काम प्रारंभ होने में विलंब हुआ था।
विज्ञापन

इंटरलाकिंग की नींव पर ही खड़ी कर रहे दीवार
शहीद उद्यान में झील के किनारे फौव्वारा का निर्माण कराया गया था। तराशे गए पत्थर भी लगाए गए थे। उसके चारों ओर इंटरलाकिंग का निर्माण कराया गया है। इंटरलाकिंग की नींव पर ही दीवार बनाई जा रही है। जिसे देखने की जेई नगर पालिका एसएन सिंह को फुर्सत ही नहीं है। पुराने मलबे का मजदूर खुलेआम प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed