{"_id":"57a238dc4f1c1b3a752b888f","slug":"hausla-posan-mission-scheme-launch","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने गर्भवती महिलाओं को परोसा खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने गर्भवती महिलाओं को परोसा खाना
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
scheme
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार देने के लिए बुधवार से जिले में हौसला पोषण मिशन योजना का शुभारंभ हो गया। बेलखरनाथधाम ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्र अमसौना पहुंचे डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने अपने हाथों से गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को खाना परोसा।
जिले के करीब 3212 केंद्रों पर तकरीबन 34,156 गर्भवती महिलाएं और लगभग 12,873 कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार वितरित किया जाना था। डीएम डॉ. आदर्श सिंह प्राइमरी स्कूल अमसौना में चलने वाले आंगनबाड़ी केंद्र से योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं गर्भवती महिलाओं को तहरी और दही परोसने के बाद केला वितरित किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने योजना की जानकारी लोगों को दी। वहीं बीएसए अजय कुमार सिंह ने लालगंज के खालसा सादात केंद्र पहुंचकर महिलाओं को दही और फल वितरित कराया।
सदर और मानधाता के कइर्द केंद्रों में नहीं बना खाना
सदर और मानधाता ब्लाक के कई केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए प्रधानों ने भोजन नहीं बनवाया। इससे लाभार्थियों को बैरंग लौटना पड़ा। सदर विकास खंड के महकनी, रामपुर भुआलपुर और रामपुर मुस्तर्का केंद्र पर लाभार्थियों को खाना नहीं मिला। महकनी के प्रधान मनोज कुमार, भुआलपुर की प्रधान सोनी और रामपुर मुस्तर्का की प्रधान अंजू यादव ने बताया कि अभी खाते में रुपये ही नहीं आए हैं, तो खाना कहां से बनवाया जाय। मानधाता विकास खंड के खजोहरी के दो केंद्र और भदोही के चार केंद्रों पर भी खाना नहीं बना। इससे गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं रानीगंज तहसील क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बुधवार से हौसला पोषण योजना की शुरुआत हुई। केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं को तहरी, फल दिया गया। अतिकुपोषित बच्चों को हलुआ व देशी घी दिया गया। गौरा ब्लाक के करीब 127 केन्द्रों में शुरुआत हुई। वहीं शिवगढ़ विकास खंड के 201 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शुरू हुई। सेंटर अधिकारी एडीओ पंचायत कमलेश शुक्ला व रामफेर सरोज, सीएचसी गौरा अधीक्षक डा.ओपी सिंह व रानीगंज सीएचसी के अधीक्षक डा.सीपी शर्मा ने कई केन्द्रों का निरीक्षण किया।