फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Hate for tickets, Kshatriya Mahasabha showed up for Harivansh

टिकट के लिए घमासान, हरिवंश के लिए क्षत्रिय महासभा ने दिखाए तेवर 

Mon, 01 Apr 2019 12:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hate for tickets, Kshatriya Mahasabha showed up for Harivansh
सांसद हरिवंश सिंह - फोटो : amar ujala
 प्रतापगढ़ संसदीय सीट से टिकट के लिए जबरदस्त घमासान मचा है। एक तरफ भाजपा से टिकट के लिए जिले के दिग्गज नेताओं ने दिल्ली में डाल रखा है तो दूसरी तरफ मौजूद सांसद हरिवंश सिंह ने भी पूरी ताकत लगा रखी है। सांसद को टिकट दिलाने के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा भी अब खुलकर सामने आ गई है।
विज्ञापन


शनिवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेस कर चेतावनी दी गई कि अगर हरिवंश को टिकट नहीं मिला तो महासभा हर जगह बीजेपी का विरोध करेगी। क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने यहां तक आरोप लगा दिया था कि अपना दल एस की नेता और केंद्र में मंत्री अनुप्रिया के दबाव में हरिवंश सिंह को टिकट नहीं दिया जा रहा है, जबकि लोकसभा में 95 प्रतिशत उपस्थिति के साथ उन्होंने 1050 प्रश्र पूछे। 
विज्ञापन


अपना दल में दो फाड़ होने के बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले सांसद हरिवंश सिंह ने अखिल भारतीय अपना दल के नाम से नई पार्टी बना ली। उनका दावा था कि अपना दल के ज्यादातर संस्थापक सदस्य उनके साथ हैं। प्रधानमंत्री मोदी का गुणगान करते हुए प्रतापगढ़ सीट से वह दोबारा टिकट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उनका टिकट अब तक कंफर्म न होने के बाद अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने तेवर दिखाए हैं। शनिवार को महासभा के वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने लखनऊ में ऐलान किया हरिवंश को टिकट न मिलने पर महासभा हर जगह भाजपा का विरोध करेगी। यहां तक आरोप लगा दिया कि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया के साथ कुछ लोगों की साजिश पर उनका टिकट अभी तक फाइनल नहीं किया गया। 
उधर, भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भी टिकट के लिए पूरा जोर लगा रखा है। दिल्ली में अपने आकाओं से पूरी पैरवी कराई जा रही है। सूत्रों की मानें तो अभी तक शीर्ष नेतृत्व ने टिकट को लेकर किसी को हरी झंडी नहीं दी है। टिकट भाजपा के किसी नेता को मिलेगा या यहां गठबंधन होगा, इसे लेकर भी कुछ तय नहीं हो सका है। गुटबाजी और विरोध रोकने के लिए पार्टी अंतिम समय में उम्मीदवार का नाम घोषित कर सकती है।

उधर, राजाभैया के जनसत्ता दल से गठबंधन को लेकर भी अभी कयासों का दौर जारी है। हालांकि वह कौशाम्बी और प्रतापगढ़ संसदीय सीट से अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुके हैं। उधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र का दावा है कि प्रतापगढ़ से भाजपा अपना प्रत्याशी उतारेगी, लेकिन अभी नाम नहीं तय हो सका है। 


अनुप्रिया के खिलाफ अखिल भारतीय अपना दल ने उतारा अपना प्रत्याशी 
अपना दल एस की नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और सांसद हरिवंश सिंह के बीच खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। बीजेपी की तरफ से मिर्जापुर सीट फिर अपना दल को देने और अनुप्रिया के वहां से उम्मीदवार होने की घोषणा के बाद अखिल भारतीय अपना दल बनाने वाले सांसद हरिवंश सिंह ने मिर्जापुर से उद्योगपति जगदीश पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है। वाराणसी से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। जल्द ही 16 और सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed