{"_id":"65202de936553e03fc0c3c94","slug":"haryana-police-sets-up-camp-in-search-of-thug-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1004-5490-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ठग की तलाश में हरियाणा पुलिस ने जमाया डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ठग की तलाश में हरियाणा पुलिस ने जमाया डेरा
Fri, 06 Oct 2023 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 06 Oct 2023 09:25 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के अतरसंड गांव का रहने वाला एक आरोपी हरियाणा में कुछ लोगों से ठगी व गबन के मामले में फरार चल रहा है। उसकी तलाश में बृहस्पतिवार की रात हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के की मदद से कुछ स्थानों पर दबिश दी। लेकिन, पुलिस की कार्रवाई से पहले ही आरोपी फरार हो गया। इस मामले में मदाफरपुर पुलिस चौकी प्रभारी एहशानुल हक ने बताया कि आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। उसकी तलाश में अभी भी हरियाणा पुलिस ने डेरा जमाया है।
विज्ञापन