फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Harsh firing again in Pratapgarh, video viral

प्रतापगढ़ में फिर हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

Tue, 08 Jun 2021 10:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 08 Jun 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Harsh firing again in Pratapgarh, video viral
pratapgarh news : नगर कोतवाली के मीराभवन के पास हाल में ही आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग करते युवक। - फोटो : प्रतापगढ़
सोशल मीडिया पर वैवाहिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग करने वालों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की सिरदर्दी बढ़ गई। नगर कोतवाली के मीराभवन के आसपास हाल में ही आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान फिल्मी गीतों के बीच दो युवक रिवाल्वर से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। उनके फायरिंग की वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। नगर कोतवाल ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेने के बाद खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन


हर्ष फायरिंग में बाराती को लगी थी गोली

जनपद सुल्तानपुर के पूरनपुर शंकरपुर के भानु प्रताप यादव की शादी रामकोला के राजाराम की बेटी प्रीति के साथ तय थी। शनिवार की शाम बरात राजाराम के घर आई थी। जहां धूमधाम से वैवाहिक रस्में पूरी हुईं। रविवार को बारात विदाई की रस्में चल रहीं थी। दुल्हन की विदाई की तैयारी भी पूरी हो चुकी थी। इसी बीच एक युवक असलहे से हर्ष फायरिंग करने लगा। यह देख दूसरे युवक उससे असलहा छीनने लगे। युवकों की छीना झपटी के दौरान फिर फायर हो गया। फायर होने से गोली बारात आए अमित शर्मा (24) निवासी दमड़ी निवासी थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ को लग गई।  इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग भागने लगे।
विज्ञापन


आनन-फानन में गोली लगने से घायल अमित शर्मा को लेकर दूल्हा पक्ष के लोग सीएचसी पहुंचे। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां भी उसकी हालत में सुधार न होता देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली का निरीक्षण कर रहे अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र द्विवेदी ने तत्काल पट्टी पुलिस को मौके पर भेजा। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर फायरिंग करने वाले लोग भाग निकले थे। पुलिस ने छानबीन के दौरान वीडियो रिकार्डिंग अपने कब्जे में ले लिया। पट्टी कोतवाल ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed