फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Hard work drenched in a disastrous downpour

Pratapgarh News: आफत की बारिश में भीगी मेहनत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hard work drenched in a disastrous downpour
शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान ठंड बढ़ने से गर्म कपड़े पहनकर बाइक पर जाते लोग। संवाद
मौसम के पूर्वानुमान का सबसे अधिक प्रभाव शुक्रवार को दिखा। आसमान से आफत की बारिश हुई। दोपहर तक तेज हवाएं चलीं। इससे धान की फसलें हवा के झोंके से गिर गईं। किसानों की चार महीने की मेहनत भीग गई। धान की कटाई प्रभावित हुई है। साथ ही आलू और सरसों की अगेती बोआई भी पिछड़ी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात से फुहारें गिरने लगीं। शुक्रवार को आसमान में काले बादलों का डेरा रहा। पूरे दिन बारिश हुई है। जगह-जगह जलभराव व कीचड़ के चलते आवागमन में भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

वहीं, रानीगंज, पट्टी, कुंडा व लालगंज व सदर क्षेत्र में जगह-जगह खेतों में कटाई के बाद रखी धान की फसल बारिश के पानी में डूब गई। कृषि विभाग के आंकड़े के अनुसार, जनपद में 1.48 लाख हेक्टेयर में धान की खेती हुई है। अभी तक 30 प्रतिशत से कम ही धान की कटाई हो पाई है। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से आलू-मटर की बोआई पर संकट

इलाके में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पककर तैयार धान की फसल को नुकसान हो रहा है। वहीं, आलू, चना, मटर और सरसों की बोआई कर चुके किसानों को नुकसान होने का डर सता रहा है। किसान राकेश विश्वकर्मा, रहमूत वर्मा, सूरज वर्मा, मनीष चौधरी, जय सिंह यादव ने आलू-मटर के सड़ने की चिंता जताई है।
तेज हवा से खेतों में गिरकर बिछी फसल
मौसम के बदलाव की वजह से धान की फसल खेतों में गिर गई है। किसान रामलाल, रामसजीवन, संतोष कुमार यादव, पवन कुमार और सूरज पाल ने बताया कि इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी लेकिन उसपर पानी फिर गया है।
लुढ़का तापमान, बढ़ी गलन

तीन दिन में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। शुक्रवार को लोग गर्म कपड़े में दिखे। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25.8 व न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.6 व न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
72 घंटे के भीतर दर्ज कराएं शिकायत
जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। अगर उन्होंने फसल बीमा कराया है तो अपनी शिकायत टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज करा सकते हैं। व्हाट्सएप चैटबॉट 7065514447 पर संदेश भेजकर या क्रॉप इंश्योरेंस एप डाउनलोड कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। मौसम साफ होने पर टीम सर्वे कर नुकसान का आकलन करेंगी।
भरत मिलाप स्थगित
अर्नब चक्रवात के कारण बदले मौसम की वजह से शुक्रवार को नगर पंचायत गड़वारा बाजार में आयोजित ऐतिहासिक भरत मिलाप कार्यक्रम स्थगित हो गया है। कार्यक्रम की अगली तिथि निर्धारित की जाएगी। यह जानकारी राम लीला समिति के अध्यक्ष राजा राम वैश्य ने दी है।

बोले किसान
बारिश से धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। फसल खेत में गिर गई है। इसका असर पैदावार पर पड़ेगा। - पवन कुमार, लालगंज
---
धान की कटाई की गई थी लेकिन बारिश की वजह से फसल अभी खेत में ही है। काफी नुकसान हुआ है। अच्छी पैदावार की उम्मीद थी। - राज कुमार, सगरा सुंदरपुर

शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान ठंड बढ़ने से गर्म कपड़े पहनकर बाइक पर जाते लोग। संवाद

शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान ठंड बढ़ने से गर्म कपड़े पहनकर बाइक पर जाते लोग। संवाद

शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान ठंड बढ़ने से गर्म कपड़े पहनकर बाइक पर जाते लोग। संवाद

शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान ठंड बढ़ने से गर्म कपड़े पहनकर बाइक पर जाते लोग। संवाद

शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान ठंड बढ़ने से गर्म कपड़े पहनकर बाइक पर जाते लोग। संवाद

शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान ठंड बढ़ने से गर्म कपड़े पहनकर बाइक पर जाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed