फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Harassment with a girl who went to the garden for defecation one accused arrested

Pratapgarh : शौच के लिए बाग में गई युवती के साथ गैंगरेप, रिश्तेदारी में आए दो युवकों पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार

Mon, 30 Aug 2021 05:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Aug 2021 05:28 PM IST
सार

आरोप है कि उसी समय मौका देख कर पीड़िता के परिवार में ही रिश्तेदारी में आए दो युवक लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हंडौर निवासीगण मोनू सरोज तथा दीपक सरोज बाग में पहुंच गए। गंदी नियत से किशोरी को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Harassment with a girl who went to the garden for defecation one accused arrested
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शौच के लिए बाग में गई युवती ने रिश्तेदारी में आए दो युवकों पर दुष्कर्म का  आरोप लगाया है। मामले में अंतू पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनो के विरुद्ध गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अंतू थाना क्षेत्र के गौरा डांड भट्ठी बाजार के पास स्थित एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय एक युवती 26 अगस्त को देर रात करीब 10 बजे शौच के लिए घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित बाग में गई थी।

विज्ञापन

 

Harassment with a girl who went to the garden for defecation one accused arrested
crime

आरोप है कि उसी समय मौका देख कर पीड़िता के परिवार में ही रिश्तेदारी में आए दो युवक लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हंडौर निवासीगण मोनू सरोज तथा दीपक सरोज बाग में पहुंच गए। गंदी नियत से किशोरी को पकड़ लिया। आरोप है कि दीपक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया तथा दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता बेहोशी की हालत में वही पड़ी रही। काफी देर तक जब युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे मौके पर जाकर ढूंढा। बाग में उसे अचेतावस्था में देखकर परिजन सन्न रह गए। घर पर घरेलू उपचार के बाद ठीक होने पर पीड़िता ने रोते हुए परिवार के लोगों को रिश्तेदारी में आए युवकों की करतूत बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Harassment with a girl who went to the garden for defecation one accused arrested
rape - फोटो : demo pic
युवती का उपचार स्थानीय चिकित्सालय में भी कराया गय। मामला रिश्तेदारी का होने के कारण परिजनों पर समझौते का काफी दबाव था लेकिन किसी की बात न मानते हुए पीड़िता के पिता ने रविवार को आरोपी दीपक सरोज और मोनू सरोज के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने सोमवार को दोपहर में एक आरोपी मोनू सरोज को पूरेबैरीशाल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीडिता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed