{"_id":"5e88d7378ebc3e7289015e63","slug":"half-city-and-in-narsinghgarh-applied-the-curfew-pratapgarh-news-ald2726142132","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे शहर और नरसिंहगढ़ में 14 दिन के लिए लगा ‘कर्फ्यू’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे शहर और नरसिंहगढ़ में 14 दिन के लिए लगा ‘कर्फ्यू’
विज्ञापन
half city and in narsinghgarh applied the curfew
- फोटो : PRATAPGARH
कोरोना से संक्रमित तीन मरीजों के मिलने के बाद आधे शहर व नरसिंहगढ़ में 14 दिनों के लिए कर्फ्यू लग गया है। शहर में स्टेशन रोड से सदर बाजार तिराहे तक बैरीकेडिंग कर आवागमन बंद कर दिया गया है। हर कोने पर पुलिस आने-जाने वाले लोगों की सघन चेकिंग कर रही है। नगर पालिका की टीम दवाओं का छिड़काव करने के साथ ही लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रही है। इसे लेकर पूरे शहर में हड़कंप देखने को मिला। हर कोई उस इलाके से होकर जाने से भी कतराता रहा।
तब्लीगी जमात के तीन सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। उनकी ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में जानकारी करने के बाद प्रशासन ने शुक्रवार की आधी रात से ही स्टेशन रोड से लेकर कपूर चौराहे तक आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया। तहसील वार्ड, मकंद्रूगंज, धर्मशाला वार्ड में बैरीकेडिंग करते हुए कपूर चौराहे से आना-जाना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया। इसके अलावा बेगमवार्ड, भैरोपुर, घोसियाना वार्ड होते हुए जीआईसी कांशीराम कालोनी तक पुलिस सभी रास्तों पर तैनात कर दी गई। हर किसी के आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके अलावा नरसिंहगढ़, देल्हूपुर समेत पांच गांवों में भी आंशिक कर्फ्यू लगाया गया है।
लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा है। पुलिस बराबर सभी पर नजर रखे हुए है। नगरपालिकाकर्मी शहर के सिप्तैन रोड जामा मस्जिद के साथ ही मोहल्लों में दवाओं का छिड़काव करते रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी मकानों के परिवार के सदस्यों की जानकारी करते हुए थर्मल स्क्रीनिंग की। लोगों से बीमारी के बारे में गहनता से पूछताछ की। एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता व सीओ सिटी अभय पांडेय अपनी टीम के साथ मोहल्लों का निरीक्षण करते रहे। जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने शहर में हुई बैरीकेडिंग की जानकारी ली।
विज्ञापन
जेलरोड की ओर वाहनों का आवागमन रोकने के लिए पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग बंद करा दिया। ताकि न बाइक निकल सके और न चार पहिया वाहन। इससे पुलिस को अधिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कोरोना से तीन लोगों के संक्रमित होने के बाद शहरियों में खौफ है। हर कोई परेशान हैं। बच्चों को घरों में कैद कर दिया गया है। ताकि वह बाहर न निकलें।
जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार ने बताया कि जिन इलाकों को सील किया गया है वहां जरूरी सामानों की सप्लाई जारी रहेगी। दूध, ब्रेड और सब्जियों के वाहन नहीं रोके जाएंगे। जरूरी सामानों की दुकानें भी सुबह सुबह छह से दस बजे तक खुलेंगी। जिन ठेलिया वालों को लाइसेंस दिया गया है वह भी सब्जी आदि की बिक्री कर सकेंगे। बिना वजह अगर कोई बाहर घूमते मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।