फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Groom's father dies due to electrocution during Tilak

तिलक के दौरान करंट की चपेट में आने से दूल्हे के पिता की मौत

Thu, 09 Dec 2021 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Groom's father dies due to electrocution during Tilak
महेशगंज के ककरा बघवाइत में तिलक के दौरान करंट से अधेड़ की मौत होने पर गमगीन बैठी पत्नी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
तिलक चढ़ते समय अचानक से दूल्हे का पिता करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। जिससे खुशियों वाले घर में मातम व्याप्त हो गया। महेशगंज थाना क्षेत्र के ककरा मजरें बघवाइत निवासी शोभनाथ तिवारी (55) अपनी पत्नी रेखा व अपने दोनों पुत्रों नितिन और अजीत तिवारी के साथ सूरत में रहकर किसी निजी कंपनी में कार्य करता था।
विज्ञापन

उसके छोटे पुत्र अजीत की शादी महेशगंज के भैसाना गांव के रहने राजेश उर्फ नन्हे पांडेय की पुत्री श्रेया के साथ तय हुई थी। मंगलवार को उनके यहां तिलक का कार्यक्रम था। तिलक चढने के बाद वह रिश्तेदारों को पानी पिलवा रहे थे। इस दौरान उनका हाथ बाउंड्री को सजाने के लिए लगे तार से छू गया। इससे उन्हें करंट लग गया। जानकारी होने पर उन्हें तार से निकालकर सीएचसी महेशगंज ले जाया गया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सीएचसी कुंडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कुंडा ले जाते समय उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। घर पर मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। वर और वधु पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बिना पुलिस को सूचना दिए ही बुधवार को परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में एसओ महेशगंज आशुतोष त्रिपाठी का कहना है कि इस संबंध में थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed