फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Great enthusiasm among women, queues were everywhere

प्रतापगढ़ : महिलाओं में गजब का उत्साह, हर जगह लगी कतारें

Sun, 27 Feb 2022 11:59 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 27 Feb 2022 11:59 PM IST
सार

बाबागंज विधानसभा में पहली बार मतदाता सूची में नाम आने पर वह अपनी मां के साथ मतदान करने पहुंचीं। इसी बूथ पर कसिहा गांव की रितु शुक्ला भी पहली बार मतदाता सूची में नाम शामिल होने पर भाभी आकांक्षा शुक्ला के साथ मतदान करने आई थीं।

विज्ञापन
Great enthusiasm among women, queues were everywhere
कटरामेदनीगंज में मतदान केन्द्र पर लगी महिला मतदाताओं की कतार। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

मतदान को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बूथों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। पहली बार वोट देने के लिए पहुंचीं युवतियां बेहद खुश नजर आईं। मतदान के बाद वह सेल्फी लेती रहीं। रविवार सुबह 8.35 बजे प्राथमिक विद्यालय कानूपुर बूथ पर मतदान करने पहुंचीं प्रिया ने बताया कि वह आईटीआई फाइनल ईयर की छात्रा हैं।
विज्ञापन



बाबागंज विधानसभा में पहली बार मतदाता सूची में नाम आने पर वह अपनी मां के साथ मतदान करने पहुंचीं। इसी बूथ पर कसिहा गांव की रितु शुक्ला भी पहली बार मतदाता सूची में नाम शामिल होने पर भाभी आकांक्षा शुक्ला के साथ मतदान करने आई थीं। पहली बार मतदान करने आईं आकांक्षा शुक्ला ने बताया कि अपनी पसंद की सरकार बनाने के लिए वोट देना चाहिए।
विज्ञापन




रामपुरखास विधानसभा के प्राइमरी स्कूल बेल्हा में मतदान करने आई श्रेया श्रीवास्तव ने बताया कि पहली बार मतदाता सूची में नाम आया है। पहले मतदान करके अपना फर्ज निभाना है। बाबागंज विधानसभा के साधन सहकारी समिति पूरेचेती बूथ पर मतदान करने आईं महिलाएं सड़क के किनारे बैठकर सखियों के आने की प्रतीक्षा करती रहीं। हिसामपुर गांव निवासी मीरा देवी ने बताया कि अपने नेता का चयन करने के लिए वोट देने आई हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रामा देवी ने बताया कि वह अच्छी सरकार का चयन करने के लिए वोट दे रही हैं। कल्पना ने बताया कि बूथ दूर पड़ता है, इसलिए गांव की महिलाओँ को साथ लेकर वोट देने आई हूं। विश्वनाथगंज में सराय नाहरराय बूथ पर पहली बार रीता देवी ने मतदान किया। रीता ने कहा कि विकास वाली सरकार बनाने की इच्छा है। इसी बूथ पर सगी बहन सुमन और रीता ने पहली बार मतदान किया। रानीगंज के औवार बूथ पर पहली बार आकांक्षा मिश्रा और अनामिका मिश्रा भी मतदान के महापर्व में शामिल हुईं।

 

मानधाता में मतदान कर खुश महिलाएं। संवाद

मानधाता में मतदान कर खुश महिलाएं। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed