{"_id":"6511e8ea3aa9c258df02d296","slug":"grandson-of-laxmanpur-pradhan-sangh-president-shot-by-masked-miscreants-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-4902-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बेखौफ बदमाशों ने प्रधान के पोते को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बेखौफ बदमाशों ने प्रधान के पोते को मारी गोली
Tue, 26 Sep 2023 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक विक्रांत सिंह।
लक्ष्मणपुर प्रधान संघ अध्यक्ष निर्मला सिंह के पोते विक्रांत सिंह 26 को सोमवार की देर शाम बेखौफ बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले।
हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कारतूस का खोखा बरामद बरामद किया। पुलिस गोली मारने वालों की तलाश कर रही है।
जेठवारा के रोहाना की प्रधान निर्मला सिंह का पोता विक्रांत सिंह सोमवार की शाम दलित बस्ती में मनरेगा मजदूरों को काम के बारे में जानकारी देने गया था। वहां से देर शाम वह घर लौट रहा था।
बाबा की समाधि के पास पहुंचते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके कंधे के नीचे जा लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
फायर की आवाज और विक्रांत की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। विक्रांत ने लोगों को बताया कि गोली मारने के बाद बदमाश बाघराय की ओर भागे। परिजन पुलिस को सूचना देने के बाद घायल विक्रांत को लेकर बाघराय सीएचसी भागे।
विज्ञापन
वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन के दौरान पूछताछ की। इधर घायल विक्रांत के पिता दिनेश सिंह ने बताया कि गांव में किसी से उसके बेटे की रंजिश नहीं है। घटना के बाद जेठवारा में माहौल तनावपूर्ण बना है।
सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि बदमाशों की खोजबीन की जा रही है। बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।