लोकतंत्र का महापर्व : प्रतापगढ़ लोकसभा सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे से, बूथ से दो सौ मीटर दूर रहेंगे वाहन
मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे समाप्त होगा। हालांकि चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि अगर मतदाता लाइन में लगे हैं, तो उन्हें देर शाम तक मतदान कराया जाएगा।
विस्तार
मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में कोई भी व्यक्ति बाइक, वाहन लेकर नहीं जाएगा। दिव्यांग व्यक्तियों को लाइन में खड़े होने की आवश्यकता नहीं है। उनका मतदान प्राथमिकता पर कराया जाएगा। दिव्यांग व्यक्तियों के लिए मतदान केंद्र तक ट्राई साइकिल लेकर जाने की अनुमति होगी।
शाम को छह बजे तक होगा मतदान
मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे समाप्त होगा। हालांकि चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि अगर मतदाता लाइन में लगे हैं, तो उन्हें देर शाम तक मतदान कराया जाएगा।
वोटर लिस्ट में नाम कैसे देखें ----
अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक करने के लिए आप https://Electoralsearch.in पर लॉगइन करें। सीधे लिंक पर क्लिक करके भी आप वेबसाइट पर जा सकते हैं। अगर वेबसाइट पर नहीं देख पा रहे तो आप एप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर पर जाकर वोटर हेल्पलाइन ऐप (Voter helpline app) डाउनलोड करिए। इस एप पर आप वोटर लिस्ट में अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं।
मतदाता पहचान पत्र नहीं होने पर विकल्प हैं मौजूद
1. पासपोर्ट
2. ड्राइविंग लाइसेंस
3. अगर आप सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट के कर्मचारी हैं या फिर, PSUs और पब्लिक लिमिटेड कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की फोटो आईडी के आधार पर भी मतदान किया जा सकता है।
4. पैन कार्ड
5. आधार कार्ड
6. पोस्ट ऑफिस और बैंक द्वारा जारी किया गया पासबुक।
7. मनरेगा जॉब कार्ड।
8. लेबर मिनिस्ट्री द्वारा जारी किया गया हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड।
9. पेंशन कार्ड जिसपर आपकी फोटो लगी हो और अटेस्टेड हो।
10. नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड।
11. सांसद, विधायक या विधान परिषद सदस्य की तरफ से जारी आधिकारिक पहचानपत्र।
किसी और ने आपका वोट डाल दिया तो करें टेंडर वोट
मतदान केंद्र पर पहुंचने पर अगर आपको यह पता चलता है कि आपका वोट पहले ही किसी ने डाल दिया है ,तो आप टेंडर वोट के जरिए उसे चुनौती दे सकते हैं। ऐसे परिस्थिति में आपको मतदान केंद्र पर मौजूद पीठासीन अधिकारी से शिकायत करनी होगी। पीठासीन अधिकारी आपसे जुड़े दस्तावेजों की पूरी जांच करेगा। यह जांच की जाएगी कि आपने जो दावा किया है क्या वह सही है। अगर आपका दावा सही निकलता है तो बैलेट पेपर के जरिए पीठासीन अधिकारी आपका टेंडर वोट डलवा सकता है। अगर आपका दावा गलत निकलता है तो फर्जीवाड़े के आरोप में आपको पुलिस के हवाले किया जा सकता है।
मतपेटियो में इन प्रत्याशियों का बंद होगा भाग्य :-
लोकसभा चुनाव में कुल 27 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज मतपेटियो में इनका भाग्य चार जून के लिए बंद हो जाएगा। मतदाताओं का जनादेश अब चार जून को मतगणना के बाद स्पष्ट होगा।
प्रत्याशी - दल
प्रथमेश मिश्रा - बसपा
डॉ. एसपी सिंह पटेल - सपा
संगम लाल गुप्ता - भाजपा
अरूण कुमार पांडेय - हिन्दुस्तान समाज पार्टी
ऋषि पटेल - अपना दल (कमेरावादी)
गीता देवी - भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी
जोखू पटेल - सरदार पटेल सिद्धान्त पार्टी
दुर्गेश कुमार - राष्ट्रीय अटल जनता पार्टी
धर्मेन्द्र तिवारी - लोग पार्टी
महेश कुमार प्रजापति - समझदार पार्टी
रामकुमार यादव - सयूसेआइं (कम्युनिस्ट)
रामसिद्ध यादव - मानवतावादी समाज पार्टी
विजय सिंह - सनातन संस्कृति रक्षा दल
शिवराम शर्मा - मौलिक अधिकार पार्टी
सुनील चन्द्र पाल - राष्ट्र उदय पार्टी
संदीप सिंह - नेशनल जन दल
अजीत प्रताप-निर्दलीय-केतली
अमर सिंह-निर्दलीय-सिलाई की मशीन
धनन्जय-निर्दलीय-बल्ला
ध्यान सिंह-निर्दलीय-अलमारी
प्रमोद कुमार-निर्दलीय-चारपाई
मोहरम अली - निर्दलीय
शिव पाल पटेल - निर्दलीय
शंकर सुमन तिवारी - निर्दलीय
श्रवण कुमार त्रिपाठी - निर्दलीय
सुनील कुमार मिश्रा - निर्दलीय