फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Governments ignore the farmers : Krishna Patel

सरकारों ने की किसानों की अनदेखी : कृष्णा पटेल

Sun, 22 Mar 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 22 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Governments ignore the farmers : Krishna Patel
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल ने कहा है कि कृषि प्रधान देश भारत में आजादी के बाद से किसानों की समस्याओं का समाधान सरकारें नहीं कर सकीं। उद्योगों व पूंजीपतियों को बढ़ावा देने के लिए किसान की जमीन कौड़ियों के भाव खरीदी जा रही है। देश का तीस प्रतिशत किसान भुखमरी की कगार पर हैं। वह नारंगपुर बाजार में आयोजित किसान महापंचायत में बोल रही थीं।
विज्ञापन


पार्टी की उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने भी किसानों की कमर तोड़ने के लिए सरकारी नीतियों को दोषी बताया। सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा कि जिले में खाद बीज की उपलब्धता के लिए शासन प्रशासन कार्ययोजना बनाकर अवगत कराएगा तो वह भंडारण में मदद करेंगे। कार्यक्रम की शुरूआत में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्ण पटेल को तलवार और मुकुट भेंट किया। किसान पंचायत को गंगाराम यादव, छोटे लाल मौर्य प्रदेश अध्यक्ष, विक्की मौर्य प्रदेश महासचिव, राम सनेही पटेल,लख्खू चौधरी प्रदेश महिला अध्यक्ष सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन बलिकरन सरोज ने किया। इस मौके पर धनंजय सिंह, विनोद कुमार, सतीश पटेल, बांके लाल पटेल, यशवंत पटेल, प्रमोद यादव, डॉ. जितेन्द्र सिंह, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed