फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Government will gather to accept Bhagwat's offerings in the quarter

करमाही में भागवत का प्रसाद ग्रहण करने जुटेगी सरकार

Wed, 22 Jan 2020 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Government will gather to accept Bhagwat's offerings in the quarter
जलशक्ति विभाग के मंत्री डा. महेंद्र सिंह के पैतृक गांव करमाही स्थित आवास पर आयोजित सात दिनी श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम पर बुधवार को पूर्णाहुति हवन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम का आगमन होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के कई मंत्रियों की भी उपस्थिति रहेगी। सीएम व डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को करमाही गांव में जिले के आलाधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए दिनभर अफसर भागदौड़ करते रहे।
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह के पैतृक गांव स्थित उनके आवास पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम के शव प्रसाद मौर्य के आगमन को लेकर पूर्व में कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ तो करमाही गांव में कार्यक्रम को लेकर तैयारियंा जोरशोर से शुरू हो गईं। मगर खराब मौसम के चलते उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया था। कथा के दौरान उनका आगमन नहीं हो सका। हालांकि मौसम साफ होने पर श्रीमद्भागवत कथा विश्राम पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम के शव प्रसाद का आगमन तय हुआ है।
विज्ञापन

वहीं प्रदेश के कई मंत्रियों का भी आगमन हो रहा है। मंगलवार को सुबह से ही डीएम मार्कण्डेय शाही के दिशा-निर्देशन में अफसरों की टीम कार्यक्रम की तैयारी में लगी रही। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती को लेकर रूपरेखा बनाई गई। सीएम व डिप्टी सीएम के लिए अलग-अलग हेलीपैड बनाए गए हैं। सडक़ें लकदक की गई हैं। साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम मार्कण्डेय शाही ने हेलीपैड का निरीक्षण किया। सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा अपराह्न 3.15 बजे करमाही पहुंचेंगे। अपराह्न 3.25 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। अपराह्न 3.25 से 3.45 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। अपराह्न 3.50 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल करमाही से कार द्वारा प्रस्थान कर 3.55 बजे हेलीपैड स्थल पहुंचेंगे।
4.00 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपराह्न 3.40 बजे करमाही आएंगे। 3.45 बजे उप मुख्यमंत्री कार द्वारा यहां से प्रस्थान कर अपराह्न 3.50 बजे कार्यक्रम में भाग लेंगे। 4.30 बजे वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

खाद्य एवं रसद विभाग मंत्री का भी आगमन
प्रतापगढ़। प्र्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक, आपूर्ति विभाग मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ‘धुन्नी सिंह’ लखनऊ से प्रस्थान कर अपराह्न 1 बजे करमाही ग्राम पहुंचेंगे। वह श्रीमद्भागवत कथा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपराह्न 2.30 बजे मंत्री निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग में जनपद की विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed