{"_id":"65133d0818f3c296080fa684","slug":"government-is-conspiring-to-stop-sps-training-camp-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-4924-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सपा के प्रशिक्षण शिविर को रोकने की साजिश कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सपा के प्रशिक्षण शिविर को रोकने की साजिश कर रही सरकार
Wed, 27 Sep 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
सपा प्रवक्ता सुनील कुमार सिंह साजन ने कहा कि सरकार चार-पांच अक्तूबर को सपा के प्रशिक्षण को प्रभावित करने के लिए साजिश कर रही है। इसी लिए संगठन के पदाधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।
सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव, जेल में निरुद्ध जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव और जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी के खिलाफ रंगदारी के दर्ज मुकदमे को लेकर मंगलवार को सपा विधायकों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी संजीव रंजन से मिला। प्रकरण की जांच निष्पक्ष कराने पर जोर दिया।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व एमलसी व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह साजन, विधायक अभय सिंह, ताहिर हुसैन, राम अचल राजभर, इंद्रजीत सरोज, डॉक्टर आरके वर्मा, राम सिंह पटेल, पवन पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
सुनील सिंह ने कहा कि जिन लोगों को शिविर की जिम्मेदारी दी गई है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। वे अब पुलिस से बचने में लगे हैं। इसके बावजूद सपा का प्रशिक्षण शिविर होगा। शिविर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे।
सपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज कराने वाला पार्टी का ही कार्यकर्ता है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। कार्यक्रम में किसी प्रकार की दिक्कत न आने का जिलाधिकारी ने भरोसा दिया है।
इस मौके पर पूर्व विधायक मुन्ना यादव, अनीस खान, गुलफाम, हई, शांति सिंह, गीता यादव, इरफान, वकार अहमद, सुनील यादव, मुन्ना यादव मौजूद रहे।
विलंब से पहुंचे विधायक मनोज पांडेय
रायबरेली के विधायक मनोज पांडेय भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। डीएम से मिलने के बाद वह सीधे कार्यालय पहुंचे। वहां से शिविर को लेकर बातचीत करने के बाद जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल जीआईसी व एटीएल देखा।
मेरी भी सुने, विधायक ने दर्ज कराया मुकदमा
डीएम कैंप कार्यालय से बाहर निकले सपा विधायकों के प्रतिनिधिमंडल के बीच पहुंचे सपा कार्यकर्ता अरविंद यादव ने कहा कि मेरी भी सुनें। मैं सपा का पुराना कार्यकर्ता हूं। मेरे ऊपर सपा के रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। यह सुनते ही सपा विधायकों ने उसे कार्यालय पर बात सुनने के लिए बुलाया।