{"_id":"63ebd7e354da4747da0b6669","slug":"government-has-no-shortage-of-funds-stadium-will-be-built-in-every-block-deputy-cm-pratapgarh-news-c-3-1-56271-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के पास धन की कमी नहीं, हर ब्लाॅक में बनेगा स्टेडियम: डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के पास धन की कमी नहीं, हर ब्लाॅक में बनेगा स्टेडियम: डिप्टी सीएम
Wed, 15 Feb 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
गांव की खेल प्रतिभाओं को मुकाम दिलाना ही सरकार का संकल्प है। खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए अब ब्लाॅकों में भी स्टेडियम की स्थापना की जाएगी। डबल इंजन की सरकार के पास धन की कमी नहीं है। क्योंकि अब सरकार का पैसा भ्रष्टाचार में नहीं जाता है।
यह बातें मंगलवार को शहर स्थित स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कही। उन्होंने कहा कि गांव में प्रतिभा शाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है। उनमें भी विदेशों में देश का तिरंगा फहराने की खेल प्रतिभा है,लेकिन उन्हें प्लेटफार्म नहीं मिल पाता था।
मगर मोदी सरकार की पहल से अब ऐसी प्रतिभाओं को बराबर मौका मिल रहा है। विश्वस्तर की प्रतियोगिताओं में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का काम देश के खेल प्रतिभाएं कर रही है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला कहा कि सरकार के कार्यों को देखकर विपक्षियों को नींद आ रही है। डबल इंजन की सरकार में देश और प्रदेश आर्थिक दृष्टि से करने की पहल की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में प्रदेश में 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। जब यह निवेश धरातल पर उतरेंगे तो हमारा देश आर्थिक दृष्टि से समृद्धिशाली होगा और युवाओं को रोजागार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर है। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और गरीबों को पक्का मकान सहित सरकार की कल्याण कारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सांसद संगम लाल गुप्ता ने सांसद खेल स्पर्धा की रूपरेखा प्रस्तुत की।
संचालन डीजीसी विवेक उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, विधायक सदर राजेंद्र मौर्य, विधायक जीत लाल पटेल, पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री भाजयुमो वरूण प्रताप सिंह, समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य, भाजपा नेता ओम प्रकाश त्रिपाठी, रामशिरोमणि शुक्ल आदि मौजूद रहे।
पदक जीत कर लाइएं, नौकरी के लिए सुरक्षित है आपका कोटा
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि सरकार के खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी में कोटा निर्धारित किया है। वह चाहे कोई भी सरकारी विभाग हो। आप पदक जीतकर लाइए, नौकरी मिलेगी।