फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Government gave five crores for a hundred bed hospital in Shivsat

शिवसत में सौ बेड के अस्पताल के लिए शासन ने दिए पांच करोड़

Wed, 20 Oct 2021 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Government gave five crores for a hundred bed hospital in Shivsat
health
शिवसत में निर्माणाधीन सौ बेड के संयुक्त अस्पताल के निर्माण के लिए शासन ने पांच करोड़ का बजट दिया है। 35 करोड़ की लागत से बन रहे सौ बेड के संयुक्त अस्पताल के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में ढाई करोड़ मिले थे। इसके बाद बजट न मिलने के कारण कार्यदायी संस्था ने फाउंडेशन तैयार करने के बाद निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर शासन ने मेडिकल कॉलेज बना दिया है। इसके बाद शहर से सटे शिवसत गांव में 35 करोड़ की लागत से सौ बेड के संयुक्त अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। शासन की तरफ से कार्यदायी संस्था को पहली किस्त के रूप में ढाई करोड़ रुपये दिए गए थे। कार्यदायी संस्था ने फाउंडेशन तैयार करने के बाद निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। अमर उजाला ने इसकी खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी। इसके बाद अफसरों की नींद टूटी।
विज्ञापन

अफसरों ने शासन को पत्र भेजकर बजट की मांग की। इस पर शासन ने दूसरी किस्त के रूप में पांच करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। विभाग के अफसरों ने बताया कि वर्ष 2021 तक अस्पताल का संचालन होना है। बजट के अभव में भवन तैयार नहीं हो सका। जेई बीएन यादव ने बताया कि बजट मिल गया है। अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी। 2021 के अंत तक भवन तैयार कर विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed