फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Government drugs in large quantities thrown in Kadipur

कादीपुर में भारी मात्रा में फेंकी मिलीं सरकारी दवाएं

Thu, 25 Jul 2019 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Government drugs in large quantities thrown in Kadipur
सदर क्षेत्र के कादीपुर प्राइमरी स्कूल के समीप फेंकी गयी सरकारी अस्पताल की दवाओं को समेटता वृद्ध? - फोटो : PRATAPGARH
कादीपुर में भारी मात्रा में फेंकी मिली सरकारी दवाएं
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सीएमओ से की शिकायत, शुरू हुई जांच
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के कादीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास मंगलवार की रात भारी मात्रा में सरकारी दवाओं को फेंका गया। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा तो इसकी जानकारी सीएमओ को दी। सीएमओ ने दवाओं के मामले में जांच बैठा दी।

एक ओर सरकारी अस्पताल में दवा का टोटा है तो दूसरी ओर जरूरी दवाओं को फेंका जा रहा है। कादीपुर गांव में मंगलवार की रात फेंकी गई भारी मात्रा में सरकारी दवाओं में आयरन और कैल्शियम की गोलियां थीं। पैरासीटामाल व ओआरएस के पैकेट आदि थे। बाद में किसी ने उन दवाओं को वहां से हटा दिया। कई लोगों ने इस चक्कर में दवाओं को चेक किया कि कहीं एक्सपायरी वाली न हों लेकिन वह काम की नहीं थीं। यह पता नहीं चल पाया कि दवा जिला या फिर महिला अस्पताल की है, या फिर किसी एएनएम सेंटर अथवा सीएचसी की। सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव का कहना है कि यह दवाएं प्रतापगढ़ की नहीं हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। जिस सेंटर पर दवा के स्टाक में हेरा फेरी मिली। वहां के अधीक्षक के खिलाफ मुकदमा तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed