{"_id":"65ea1e714a43b24c300945ec","slug":"goods-are-being-transported-by-corporation-buses-not-store-trucks-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-113510-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: स्टोर ट्रक नहीं, निगम की बसों से ढोया जा रहा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: स्टोर ट्रक नहीं, निगम की बसों से ढोया जा रहा सामान
Fri, 08 Mar 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। वर्कशाॅप के फोरमैन खराब उपकरण और सामान बस की उस सीट के पास रख देते हैं, जिस पर बैठकर यात्री सफर करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह प्रयागराज जा रही बस की अगली सीट के बगल रखे गए सामान को देख यात्री बिगड़ गए। नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा।
प्रतापगढ़ डिपो की बस up72 t 4112 बृहस्पतिवार सुबह प्रयागराज जा रही थी। प्रतापगढ़ डिपो के एक खराब बस का इंजन और गेयर बॉक्स खोलकर कुछ कर्मचारी गेट के पास वाली सीट के बगल रखकर चले गए। इस वजह से बस में सवार होने वाले यात्रियों परेशानी होने लगी। बस में बैठते समय किसी यात्री को चोट लग रही थी तो कई यात्रियों के कपड़ों पर काला धब्बा लग रहा था। इस पर बस सवार दो यात्री हंगामा करने लगे।
सूचना पाकर वहां पहुंचे रोडवेज बस स्टैंड के स्टेशन मास्टर रत्नकार ने दोनों यात्रियों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। उन्हें दूसरी बस से प्रयागराज भेजने का प्रबंध कराया। इस मामले में एआरएम निर्मल कुमार ने कहा कि बसों के उपकरण वर्कशाॅप ले जाने के लिए स्टोर ट्रक आती है। इस तरह का सामान यात्री बस से नहीं भेजा जा सकता है। यदि भेजा गया है तो मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।