फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   good start from diwali

दिवाली से करें अच्छे दिनों की शुरुआत

Sat, 29 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Sat, 29 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
good start from diwali
न्‍यूूज
दिवाली नई-नई सौगातों का त्यौहार है। मान्यता है कि दिवाली से जिस काम की शुरुआत की जाती है पूरे साल उसका असर उसके जीवन और परिवार के सदस्यों पर रहता है। ज्योतिषों का कहना है कि साल भर अच्छे दिन चाहिए तो दिवाली पर अच्छे काम की शुरुआत कीजिए।
विज्ञापन


वैसे तो दिवाली हर साल हिंदुओं के साथ अन्य धर्म के लोग भी मनाते हैं। पंडित रामराज चौबे के मुताबिक, हिंदू धर्म में मान्यता है कि जो इस भी त्योहार पर अच्छे-बुरे काम करेंगे वही पूरे साल भर करेगा। यही वजह है कि लोग इस पर्व पर नए बर्तन, चांदी के सिक्के और ज्वैलरी की खरीदारी करते हैं, ताकि साल बाकी के दिन भी इसी तरह से हंसी-खुशी के बीच अच्छे से बीते। वैसे दिवाली मनाने के पीछे कई मान्यताएं और धार्मिक महत्व हैं। मान्यता है कि आज के दिन भगवान श्रीराम लंका के राक्षस राजा रावण को हराकर अयोध्या लौटे थे। अयोध्या की प्रजा ने दीयों को रोशन कर उनका स्वागत किया था। आतिशबाजी भी हुई थी। समुद्र मंथन के समय लक्ष्मीजी का जन्म भी इसी दिन हुआ था। बारह साल का निष्कासन समाप्त होने के बाद पांडवों को उनका राज दिवाली के दिन ही मिला था।
विज्ञापन


तैयारियों में जुटे जैन, गुजराती और सिख परिवारः दिवाली का त्योहार हिंदुओं और अन्य धर्म जैसे जैन, मारवाड़ी, गुजराती, सिख धर्म के लोगों के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण है। बेल्हा में इन धर्मों के लोगों भी काफी संख्या में रहते हैं। जो इस साल दिवाली के त्योहार को  हर्षोल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाने की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झालर और दीयों से जगमगाएंगे मंदिर
तीर्थंकर महावीर जिन्होंने आधुनिक जैन धर्म की स्थापना की उन्हें इस विशेष दिन दिवाली पर निर्वाण की प्राप्ति हुई। रतन जैन बताते हैं कि जिसके उपलक्ष्य में जैनियों में यह दिन दिवाली के रूप में मनाएंगे। जैन मंदिरों को झालरों और दीयों से रोशन किया जाएगा।मारवाड़ी मनाएंगे नया साल- हिंदू कैलेंडर के अनुसार मारवाड़ी अश्विन कृष्ण पक्ष के अंतिम दिन पर महान हिंदू त्योहार पर दिवाली पर अपने नए साल का जशभन मनाते हैं। विष्णु खंडेलवाल का कहना है इस बार बेल्हा का मारवाड़ी समाज दिवाली को लेकर काफी उत्साहित है। गुजरातियों के लिए भी नया साल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed