{"_id":"5e4c3ed78ebc3ef25c2fcd66","slug":"good-news-for-1-06-123-educated-unemployed-in-the-district-pratapgarh-news-ald268884118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 1,06,123 शिक्षित बेरोजगारों के लिए खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 1,06,123 शिक्षित बेरोजगारों के लिए खुशखबरी
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मंगलवार को पेश किए गए यूपी सरकार के बजट से जिले के 1,06,000 शिक्षित बेरोजगारों के लिए भी खुशखबरी है। योगी सरकार ने इन युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए नई योजना प्रारंभ की है। तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले 43,548 युवाओं को कार्य की दक्षता सीखने के लिए अब मानदेय मिलेगा। साथ ही बीए और एमए करके भटकने वाले युवाओं को युवा उद्यमिता विकास अभियान के तहत प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिले में युवा हब बनाकर सभी को रोजगार देने की पहल होगी।
योगी सरकार ने बजट में बेरोजगारों को नया तोहफा दिया है। टेक्निकल और नॉन टेक्निकल युवाओं के लिए अलग-अलग योजना लागू की गई है। टेक्निकल बेरोजगारों के लिए मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना और नॉन टेक्निकल के लिए युवा उद्यमिता विकास अभियान नए सत्र से लागू होगा। जिला सेवा योजन कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक 1,06,000 बेरोजगारों में 43,548 युवा ऐसे हैं जो बीटेक, पॉलीटेक्निक और आईटीआई करके रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। इन युवाओं को कार्य की दक्षता लिए कंपनियों और उद्योगों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान केंद्र सरकार की ओर से 1500 रुपये और राज्य सरकार की ओर से 1,000 रुपये मानदेय और जिस संस्था में कार्य करेंगे वह भी अपना अंशदान प्रशिक्षण लेेने वाले युवाओं को देगी। इससे जब वह प्रशिक्षण लेकर बाहर निकलेंगे तो कार्य की दक्षता के आधार पर उन्हें रोजगार मिलने में देरी नहीं होगी। 62,575 युवा ऐसेे हैं जो एमए और बीए करके रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उनके लिए युवा उद्यमिता विकास अभियान योजना लागू की जाएगी। ऐेसे युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार व्यवसाय, उद्योगों की स्थापना करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा और स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंकों से ऋण दिलाया जाएगा। योगी सरकार ने पहली बार बेरोजगारों के लिए यह योजना प्रारंभ की है। इस योजना के लागू होने से तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं में नया जोश आएगा।