{"_id":"c245d5f1c8f9c44d05592234f5ca7b27","slug":"good-friday-remember-the-lord-jesus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड फ्राइडे : याद किए गए प्रभु यीशु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड फ्राइडे : याद किए गए प्रभु यीशु
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर के दहिलामऊ स्थित होली रोजरी चर्च में गुड फ्राइडे लोगों ने मनाया। इस दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सुबह समुदाय के लोगों ने फादर के नेतृत्व में प्रार्थना की। इस दौरान लोगों ने प्रभु का स्मरण किया। चर्च परिसर में प्रभु यीशु के दु:ख भोग की यात्रा के चौदह अहम मुकामों को जान कुजूर के नेतृत्व में झांकी के रूप में प्रस्तुत किया गया। शांति, प्रेम एवं सद्भाव के लिए प्रार्थना की गई।
फादर संतोष कुमार ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह के बारे ेमें जानकारी दी। वहीं शहर के अष्टभुजा नगर स्थित फूलगोस्पल चर्च के पादरी सुनील सिंह के नेतृत्व में लोगों ने शहर में प्रभु यीशु की झांकी निकाली। सिविल लाइन स्थित सेंट जैन चर्च के लोगों ने गुडफ्राइडे के अवसर पर प्रभु यीशु की विशेष आराधना की। इस अवसर पर संतोष कुमार, जान लुईस, डिसूजा, सिस्टर मैक्सी, सिस्टर कैथरिन, सिस्टर अनीता, अजय बनर्जी, जोसेफ जूलियस, अजय एल्बियन, हिलारियुस कुजूर, अंकिता जेम्स, आराधना जूलियस, अपूर्व जेम्स, प्रशांत डिसूजा, चंद्रा डिसूजा आदि मौजूद रहीं।