{"_id":"998338406d1de2c6fcebb6045ed45f97","slug":"god-is-not-afraid-of-thieves-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान से भी नहीं डर रहे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान से भी नहीं डर रहे चोर
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Mon, 22 Dec 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। हद है कि चोर अब भगवान का घर भी नहीं छोड़ रहे हैं। शहर के करीब ओझा का पुरवा में काली मंदिर से चोरों ने मुकुट, श्रृंगार के सामान के साथ दान पेटिका भी उड़ा दिया। ग्रामीणों के दौड़ने पर चोर फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
ओझा का पुरवा गांव में काली मां का पुराना मंदिर है। मंदिर की सुरक्षा के लिए दरवाजा, ग्रिल के साथ ही जाली लगी है। मगर शनिवार की रात चोर आरी से जाली काटकर भीतर घुस गए। चोरों ने चांदी का मुुकुट, सोने की नथिया, पंद्रह किलो वजन का पीतल का घंटा, पूजा सामग्री समेट लिया। दान पेटिका का ताला तोड़कर नकदी पार कर दी। इस बीच आहट मिलने पर मंदिर के बगल रहने वाले राहुल की नींद खुल गई। उसने घर से बाहर निकलकर टार्च जलायी तो चोर भागने लगे। उसने शोर मचाते हुए चोरों का पीछा किया तो वे फायर करते हुए भाग निकले। शोरशराबे पर जुटे ग्रामीणों ने चोरों की काफी देर तक तलाश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। घटना की सूचना रात में ही ग्रामीणों ने पुलिस को दी। रात में पुलिस मौके पर नहीं पहुंचीं।
रविवार की सुबह कोतवाली से सिपाही मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन कर वापस लौट गए। इसके पहले भी काली मंदिर में चोरी हो चुकी हैं और रिपोर्ट भी कोतवाली नगर में दर्ज कराई गई है लेकिन पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी। चोरों ने एक बार फिर मंदिर को निशाने पर ले लिया। मामले में हर्ष कुमार त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पूरे ओझा गांव स्थित काली मंदिर में चोरी की खबर पर मिलने पर रविवार की सुबह पुलिस पहुंची। लोगों ने फायरिंग की बात बताई। घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस मंदिर के करीब छानबीन करने लगी। इस दौरान पुलिस को बारह बोर का दो खोखा मिला।
पूरे ओझा गांव के लोग पुलिस के रवैये से खासे नाराज हैं। लोग घटना को पुलिस की लापरवाही का नतीजा मान रहे हैं। लोगों का आरोप था कि रात में कंट्रोल रूम को सूचना दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस रात के बजाए रविवार की सुबह पहुंची। पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
नगर कोतवाली के देवकली में बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह स्टेबलाइजर उड़ा दिया। हालांकि ग्रामीणों के दौड़ने पर बदमाश स्टेबलाइजर फेंककर भाग निकले। देवकली निवासी सुशील श्रीवास्तव रविवार की दोपहर स्टेबलाइजर बनवाने के लिए पितई का पुरवा जा रहा था। रास्ते में एक परिचित मिल गया। सुशील स्टेबलाइजर दीवार पर रखकर उससे बात करने लगा। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आकर रुके और स्टेबलाइजर लेकर भाग निकले। यह देख सुशील शोर मचाने लगा। बाइक सवार बदमाशों का ग्रामीणों ने पीछा कर लिया। इस पर बदमाश स्टेबलाइजर फेंककर भाग निकले।
थाना क्षेत्र के डीहमेंहदी गांव निवासी तेज बहादुर वर्मा ने लक्ष्मीगंज बाजार में मोबाइल की दुकान खोल रखी है। शनिवार रात चोर दुकान का ताला तोड़कर दस मोबाइल, तीन हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान उठा ले गए। रविवार की सुबह तेज बहादुर को चोरी की जानकारी हुई तो उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी।