{"_id":"5e7634708ebc3e76ca4a2ad1","slug":"give-the-defeat-to-corona-living-at-home-pratapgarh-news-ald2715807154","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज घर में रहकर कोराना को हराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज घर में रहकर कोराना को हराएं
विज्ञापन
देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोना को हराने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री के आह्वान पर होने वाले जनता कर्फ्यू में आप भी सहभागी बनें। रविवार को कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए घरों से बाहर न निकलें। घर में परिवार के साथ समय बिताएं। दुकानें, प्रतिष्ठान जैसी चीजें पूरी तरह बंद रखें। धर्म, जाति, संप्रदाय, विचार, सहमति-असहमति को दरकिनार कर कोरोना पर विजय पाने की इच्छाशक्ति दिखाएं और घर में ही रहें। यकीन मानिए, यह पहल आप, हम और देश की जनता को भयावह बन रहे कोरोना से बचाने के लिए है।
उधर, लोगों को घरों से बाहर न निकलने और प्रतिष्ठान बंद कर सहयोग करने के लिए प्रशासन द्वारा अपील की जाती रही। डीएम डा. रुपेश कुमार सहित जिले के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भी लोगों से घरों में रहने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने भी लोगों से बंद रखने का आह्वान किया। रविवार को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए प्रशासन हर जरूरी कदम उठाता रहा। लोगों को घरों से बाहर न निकलने की अपील की जाती रही। सभी से प्रतिष्ठानों को बंद रखने के लिए कहा जाता रहा। जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने लोगों से आह्वान किया कि सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक अपने घरों में ही रहें। बच्चों व माता पिता के साथ अपना समय व्यतीत करें। रिश्तेदारी व दोस्तों के घर जाने से भी बचें। आपके दृढ़ निश्चय से ही कोरोना पर विजय पाई जा सकी है। यह पूरी तरह से जनता के द्वारा जनता की सुरक्षा के लिए उठाया जाने वाला कदम है।
उधर, एसपी अभिषेक सिंह, ट्रेनी आईपीएस सैयद अली अब्बास, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश द्विवेदी, सीओ सिटी अभय पांडेय ने शहर, रानीगंज, मानधाता, जेठवारा समेत अन्य बाजारों में पहुंचकर लोगों से जनता कर्फ्यू में सहयोग मांगा। कहा कि बिना किसी जरूरी काम के बाहर न निकलें। पुलिस उनकी मदद के लिए हर समय मौजूद रहेगी। जिले के विभिन्न संगठनों ने भी सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
ताली, थाली और घंटी बजाकर बढ़ाएं उत्साह
जनता कर्फ्यू के दिन स्वास्थ्य कर्मचारियों व कोरोना वायरस से संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए काम करने वाले लोगों का शाम पांच बजे लोग ताली, थाली व घंटी बजाकर उत्साह बढ़ाएं। पुलिस भी पांच बजते ही सायरन बजाकर लोगों को कोरोना वायरस के खात्मे का प्रयास करने वालों के सहयोग को धन्यवाद ज्ञापित करेगी।