{"_id":"64a43e1a14e224280e0a2c94","slug":"girls-who-are-victims-of-violence-molestation-will-get-police-help-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-1162-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हिंसा, छेड़छाड़ की शिकार छात्राओं को मिलेगी पुलिस की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हिंसा, छेड़छाड़ की शिकार छात्राओं को मिलेगी पुलिस की मदद
Tue, 04 Jul 2023 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 04 Jul 2023 09:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। चिलबिला स्थित सुखराजी डिग्री कॉलेज में मंगलवार को अद्विता फाउंडेशन की तरफ से एक आवाज उत्पीड़न के खिलाफ अभियान की शुरूआत की गई। फाउंडेशन की संस्थापिका आकांक्षा सिंह ने हिंसा, छेड़छाड़ की शिकार छात्राओं का हौसला बढ़ाने और पुलिस का सहयोग लेकर सबक सिखाने के टिप्स दिए। कहा कि हिंसा की शिकार छात्राओं की मदद के लिए पुलिस हर समय मौजूद रहती है। अभियान का उद्देश्य छात्राओं को निर्भय बनाना है। एक सर्वे फॉर्म में सवालों के जरिए भी इस पर जोर दिया गया। महिला कांस्टेबल रमा यादव, प्रेमती, निशा यादव ने कानूनी प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया। शिविर में प्रशिक्षिका सविता,अद्विता फाउंडेशन की सदस्य शुचिता सिंह और सुरभि सिंह भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन