फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Girls of the district are learning the nuances of cricket

Pratapgarh News: क्रिकेट की बारीकियां सीख रहीं जिले की लड़कियां

Tue, 02 Jul 2024 04:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 02 Jul 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Girls of the district are learning the nuances of cricket
जिले की बेटियां जल्द ही क्रिकेट की पिच पर चौके-छक्के लगाती नजर आएंगी। बीते दो सालों में क्रिकेट की तरफ लड़कियों का रुझान तेजी से बढ़ा है। स्पोर्ट्स स्टेडियम से लेकर प्राइवेट एकेडमी में अंडर-12 और अंडर-17 वर्ग में 15 लड़कियां क्रिकेट की बारीकियां सीख रही हैं। अभी तक लड़के ही क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे थे। इस साल 12 बेटियाें ने प्रशिक्षण के लिए पंजीयन कराया है।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में सत्र 2024-2025 में पहली बार तीन लड़कियों ने अंडर-12 वर्ग में क्रिकेट के प्रशिक्षण के लिए पंजीयन कराया है। वहीं शहर के प्राइवेट एकेडमी में कोच मो़ उमर की अगुवाई में इस साल 12 लड़कियां किक्रेट का गुर सीख रही हैं। शहर और ग्रामीण अंचल की बेटियाें को क्रिकेट में आगे ले जाने के लिए कोच रोजाना अभ्यास करा रहे हैं। जिले की बेटियां जल्द ही क्रिकेट के पिच पर परचम लहराएंगी।
विज्ञापन

बेटियों ने कहा खुद के दम पर बनाएंगी पहचान
टीवी पर लड़कियों को खेलते देख क्रिकेट खेलने की प्रेरणा मिली। दो साल से रोेजाना गांव से आकर अभ्यास कर रही हूं। माता-पिता ने हौंसला बढ़ाया।
रोशनी, क्रिकेटर
बचपन से ही लड़कों को किक्रेट खेलते देख मुझे एक क्रिकेटर के तौर पर आगे बढ़ने की इच्छा थी। लेकिन स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण नहीं मिला तो प्राइवेट एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकिता, क्रिकेटर
........
रोजाना पांच घंटे प्रैक्टिस करना होता है। गांव से साइकिल से आना-जाना होता है। शुरू में कई लोगों की बातें सुनने को मिली पर अब क्रिकेट में जिले का नाम रोशन करने का सपना है।
करुणा क्रिकेटर
......................
वर्जन
लड़कियों के लिए नहीं थे इंतजाम तो शुरू की एकेडमी
जिले में अन्य खेलाें में लड़कियां प्रशिक्षण ले रही थी लेकिन क्रिकेट में बेटियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी इसलिए एकेडमी में लड़कियों को प्रशिक्षण देना शुरू किया। उम्मीद है कि जल्द ही बेटियां क्रिकेट में नाम रोशन करेंगी।

मो़. उमर, क्रिकेट कोच, प्राइवेट एकेडमी
.......................
तीन लड़कियां ले रही प्रशिक्षण
इस साल स्टेडियम में पहली बार तीन लड़कियों ने प्रशिक्षण के लिए पंजीयन कराया। अन्य खेलों के साथ अब क्रिकेट में भी लड़कियों का रुझान बढ़ रहा है। जल्द की और लड़कियां क्रिकेट का प्रशिक्षण लें इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाएगा।
पूनम लता राज, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed